फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocketry Day 16 Collection: 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' दो हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर स्थिर, जानिए 16 वें दिन की कमाई

Sun, 17 Jul 2022 12:29 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 12:29 PM IST
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect Box Collection Day 16: R Madhavan Starrer Film Earned 70 Lakhs on day 16
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आर माधवन के निर्देशन में बनी रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट 1 जुलाई को रिलीज हुई थी और इसे अब सिनेमाघरों में 16 दिन पूरे हो चुके हैं। भले ही फिल्म को जोर-शोर से प्रमोट न किया गया हो लेकिन इसकी कहानी ने शुरुआत से ही दर्शकों को काफी प्रभावित किया और ये फिल्म लगातार चर्चा में बनी रही। वर्ड ऑफ माउथ के दम पर शुरुआत से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि फिल्म के दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं और इसकी कमाई में भी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन अब भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्थिर है। तो चलिए जानते हैं 'रॉकेट्री' ने 16वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

Rocketry The Nambi Effect Box Collection Day 16: R Madhavan Starrer Film Earned 70 Lakhs on day 16
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आर माधवन की रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट को दर्शकों के साथ ही समीक्षकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसे देश के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल कान महोत्सव में भी प्रदर्शित किया गया था और तभी से ये फिल्म सुर्खियों में थी। फिल्म की कहानी तो दिल छू लेने वाली है ही साथ ही आर माधवन के निर्देशन और उनके उम्दा अभिनय ने इसमें जान डाल दी। भले ही 'रॉकेट्री' ने उम्मीद के मुताबिक धीमी शुरुआत की थी लेकिन इसने ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है।

Rocketry The Nambi Effect Box Collection Day 16: R Madhavan Starrer Film Earned 70 Lakhs on day 16
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर बनी फिल्म रॉकेट्री ने अपने दो हफ्ते पूर कर लिए हैं और अब भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्थिर बनी हुई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक रॉकेट्री ने रिलीज के 16 वें दिन 70 लाख के आस-पास कमाई की है, जो हाल ही में रिलीज हुई 'शाबाश मिथु' के पहले दिन के कलेक्शन से कहीं ज्यादा है। इसके साथ ही फिल्म के कुल कारोबार की बात करें तो फिल्म ने अब तक 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो हिंदी पट्टी के बजट के हिसाब से अच्छी मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect Box Collection Day 16: R Madhavan Starrer Film Earned 70 Lakhs on day 16
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बात करें रॉकेट्री की कहानी की तो इसमें एक ऐसे इंसान की कहानी दिखाई गई है, जो अपने देश के लिए कुछ भी करने को तैयार है लेकिन फिर भी एक घिनौनी साजिश के तहत उसे देशद्रोही करार दे दिया जाता है। फिल्म रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट में वैज्ञानिक के जीवन में आए हर एक उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है कि कैसे उन्हें जासूसी के झूठे आरोप से लेकर हिरासत में उन्हें प्रताड़ित किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed