आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' ने वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। तकरीबन 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने कुल 40 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 2 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली यह फिल्म अब रिलीज के 24 दिनों बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है। अमेजन प्राइम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।
Rocketry OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी रॉकेट्री, जानें कब और कहां देख सकेंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब आएगी फिल्म?
अमेजन प्राइम ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' 26 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। हालांकि ट्वीट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि फिल्म सभी प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध होगी या नहीं। बता दें कि अमेजन प्राइम ने हाल ही में 'केजीएफ: चैप्टर 2' को 'पे पर व्यू' पर रिलीज किया था। जिसके तहत फिल्म देखने के लिए प्राइम मेंबर्स और नॉन-प्राइम मेंबर्स दोनों को भी कुछ पैसे पे करने पड़ रहे थे।
क्या हिंदी में भी रिलीज होगी फिल्म?
hop on for a space adventure 🚀#RocketryOnPrime, July 26 pic.twitter.com/W3JDZEz2eD
अमेजन प्राइम द्वारा किए गए ट्वीट में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' किस भाषा में रिलीज होगी। हालांकि ट्वीट में शेयर किए गए पोस्टर में हिंदी भाषा का जिक्र नहीं किया गया है। पोस्टर में सिर्फ तमिल, कन्नड़, तेलुगू और मलयालम भाषा का ही जिक्र है।
किस पर आधारित है 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट'?
यह फिल्म, जासूसी के झूठे आरोपों में गिरफ्तार हुए अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में जहां इंटरवल से पहले नंबी नारायणन की उपलब्धियों और स्पेस विज्ञान में उनके योगदान को दर्शाया गया है। वहीं, इंटरवल के बाद उनके साथ हुए अत्याचार और अन्याय की लड़ाई को दिखाया गया है।