फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: सुष्मिता ने राजीव सेन को इंस्टा पर क्यों किया अनफॉलो? हकीकत जानकर आप यकीनन रह जाएंगे हैरान

Wed, 20 Jul 2022 10:01 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 20 Jul 2022 10:01 AM IST
विज्ञापन
Rajeev Sen has clarified about his sister Sushmita Sen following estranged wife Charu Asopa but not him
Sushmita Sen Lalit Modi Affair - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन और ललित मोदी के अफेयर की खबरों के बाद रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि अभिनेत्री ने अपने भाई राजीव सेन को सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर अनफॉलो कर दिया है। वहीं तलाक की खबरों के बावजूद वह अपनी भाभी चारू असोपा को फॉलो कर रही हैं। यानी अभिनेत्री अपने भाई के बजाए अपनी भाभी का समर्थन कर रही हैं। अब इन सब दावों के बीच सुष्मिता सेन के भाई राजीव ने प्रतिक्रिया दी है। 

Rajeev Sen has clarified about his sister Sushmita Sen following estranged wife Charu Asopa but not him
चारू असोपा और राजीव सेन बेबी - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान राजीव सेन ने कहा, "खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि मेरी बहन ने मुझे इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। हालांकि, हकीकत यह है कि उन्होंने कभी मुझे फॉलो ही नहीं किया। तो, इस खबर ने मुझे चौंका दिया है। बता दूं कि सुष्मिता हमेशा से मुझे केवल ट्विटर पर ही फॉलो करती आई हैं।”

Rajeev Sen has clarified about his sister Sushmita Sen following estranged wife Charu Asopa but not him
चारु असोपा, राजीव सेन - फोटो : Instagram: @asopacharu

राजीव आगे कहते हैं, “खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि मेरी बहन मेरी पत्नी चारू को फॉलो कर रही है और इस प्रकार उसका समर्थन कर रही है। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि मेरी बहन काफी समझदार है। उसे पता है कि हम कहां खड़े हैं। और अब तो हर कोई समझ चुका होगा कि मेरी पत्नी कितनी सरल है, क्योंकि उसे विक्टिम कार्ड खेलने की कला में महारत हासिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajeev Sen has clarified about his sister Sushmita Sen following estranged wife Charu Asopa but not him
चारु असोपा - फोटो : instagram

वहीं एक अन्य इंटरव्यू में चारू ने राजीव पर अपने फायदे के लिए विक्टिम कार्ड का इस्तेमाल करने के आरोप पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, " मैंने ईमानदारी से अपनी बात रखी है। अगर वह मेरे बारे में एक निश्चित तरीके से महसूस करता है, तो यह उसकी विचार प्रक्रिया है। ये सब कुछ समय पर छोड़ दें। जल्द ही सब कुछ सबके सामने जाहिर हो जाएगा ताकि वे जान सकें कि कौन क्या है।”गौरतलब है कि चारू और राजीव सेन ने साल 2019 में शादी की थी। लेकिन शादी के तुरंत बाद उनके तलाक की खबरें आने लगी थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed