फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocketry Trailer: निर्देशक माधवन ने पहली ही फिल्म में गाड़े झंडे, रुला देगी सच्चे भारतीय की ये कहानी

Thu, 01 Apr 2021 06:12 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Thu, 01 Apr 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Rocketry Trailer review by Pankaj Shukla R Madhavan Simran shah rukh khan rajit Kapoor
रॉकेट्री - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ट्रेलर रिव्यू: रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट


कलाकार: आर माधवन, सिमरन, रजित कपूर और शाहरुख खान
निर्देशक: आर माधवन
यूट्यूब चैनल: ट्राइकलर फिल्म्स इंडिया
रेटिंग: ****

सिनेमा एक साधना है और इसे पूरे देश के भाषायी सिनेमा में सबसे ज्यादा लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक रंगनाथन माधवन ने साबित कर दिखाया है। बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ का ट्रेलर इस साधना की झांकी है। और, ये साधना करने के लिए माधवन ने दुनिया के तमाम देशों की खाक छानी है। अभिनेता शाहरूख खान (तमिल संस्करण में अभिनेता सूर्या) का साथ हासिल किया है और बनाई है एक ऐसी फिल्म जो अंतरिक्ष विज्ञान की बात करने वाले देश की पहली प्रामाणिक फिल्म मानी जा सकती है।

Rocketry Trailer review by Pankaj Shukla R Madhavan Simran shah rukh khan rajit Kapoor
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ का ट्रेलर किसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के ट्रेलर की तरह शुरू होता है। अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन की कहानी किसी जेम्स बॉन्ड की फिल्म से कम है भी नहीं। जब अमेरिका ने पूरी दुनिया की निगरानी के लिए अपने उपग्रह तैनात कर रखे थे तो नंबी नारायणन अपने रॉकेट इंजन के पुर्जे रूस से पाकिस्तान के जरिए भारत ले आए थे। शीत युद्ध काल में भारत का कोई वैज्ञानिक ऐसा करने का ‘दुस्साहस’ ही कर सकता था।

Rocketry Trailer review by Pankaj Shukla R Madhavan Simran shah rukh khan rajit Kapoor
आर माधवन, सिमरन बग्गा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ का ट्रेलर बताता है कि नंबी नारायणन बनना दुस्साहस ही है। एक सामान्य सोच रखने वाला इंसान कुछ भी बन सकता है, नंबी नारायणन नहीं बन सकता। ये पागलों जैसा काम है, नासा की नौकरी छोड़ इसरो के जरिए देश की सेवा करना और अपना खुद का घर इस चक्कर में बर्बाद कर लेना। जिस वैज्ञानिक ने देश को बुलंदियों पर पहुंचाने का सपना देखा, उसके नितंब इसी देश की पुलिस हवालात में लाल कर देती है, यही इस फिल्म की असली कहानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocketry Trailer review by Pankaj Shukla R Madhavan Simran shah rukh khan rajit Kapoor
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नंबी नारायणन का पुलिस हिरासत में छूटने के बाद अपने सम्मान के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ना और हर अदालत से खुद को बेदाग साबित करने का करिश्मा है फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’। मोदी सरकार ने इन वैज्ञानिक को 2019 में पद्मभूषण दिया है, लेकिन उनकी हिम्मत, मेहनत और हौसले का असल इनाम है फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’।

विज्ञापन
Rocketry Trailer review by Pankaj Shukla R Madhavan Simran shah rukh khan rajit Kapoor
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नंबी नारायणन खुद इस फिल्म से दिन प्रतिदिन जुड़े रहे हैं। उनकी कहानियां इतनी हैं कि इसे एक फिल्म में समेटने का करिश्मा भी सिर्फ माधवन ही कर सकते हैं। ट्रेलर कमाल का है। माधवन की मेकिंग बेमिसाल है। और, उनके इस जज्बे को हर सिनेप्रेमी का सलाम है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed