{"_id":"61989c9d0f2c7125ce5b3428","slug":"rocky-or-rani-ki-prem-kahani-shooting-alia-bhatt-ranveer-singh-and-karan-johar-spotted-in-lajpat-nagar-market","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Spotted: दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में दिखे आलिया और रणवीर, एक झलक पाने को पागल हुए फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Spotted: दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में दिखे आलिया और रणवीर, एक झलक पाने को पागल हुए फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लाजपत नगर मार्केट में दिखीं आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके लिए वे दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में शूटिंग कर रहे हैं। इसी सिलसिले में दोनों सेलिब्रिटीज और निर्देशक करण जौहर बीते दिनों लाजपत नगर मार्केट पहुंचे। तीनों को एक साथ लाजपत नगर जैसी सार्वजनिक जगह पर देख फैंस खुशी से पागल हो उठे। लोग आवाज लगाकर और हाथ हिलाकर तीनों का स्वागत कर रहे थे।
2 of 5
लाजपत नगर में दिखे करण जौहर और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि कुछ ही देर में आलिया, करण और रणवीर मार्केट से निकल गए लेकिन इसी बीच उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस में होड़ मची रही। बता दें कि अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के कुछ सीन्स की शूटिंग दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में की जानी है। इसी वजह से तीनों लोग मार्केट पहुंचे थे।
3 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : Instagram
फैंस को इस कदर उत्साहित देख तीनों सेलिब्रिटीज ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान तीनों लोग ऊपर से नीचे तक गर्म ऊनी कपड़ों में ढंके नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ranveer singh
- फोटो : instagram
लाजपत नगर मार्केट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे शेयर कर रहे हैं और लाजपत नगर मार्केट में आलिया-रणवीर के दिखने की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
करण जौहर
- फोटो : Social media
मालूम हो कि अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं। इससे पहले गली बॉय में रणवीर और आलिया की जोड़ी ने कमाल किया था, जिसके कारण इस फिल्म में भी लोंगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।