20 नवंबर 1980 को जन्मीं त्रिवेंद्रम में जन्मीं शालिनी कुमार ने दक्षिण भारत सिनेमा में खूब नाम कमाया है। शालिना का करियर और उनकी अजीत कुमार संग उनकी प्रेम कहानी दोनों ही बेहद शानदार रही है। शालिनी ने फातिमा मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंड्री, आदर्श विद्यालय से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की। वहीं अन्नामलाई विश्वविद्यालय से उन्होंने अपने कॉलेज की डिग्री ली। सुपरस्टार मोहनलाल के साथ महज 3 साल की उम्र में उन्होंने एंटे ममत्तिक्कुट्टियामक्कू में काम किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का केरल राज्य पुरस्कार मिला था।
Shalini Birthday: इस तरह शुरू हुई थी शालिनी और अजीत कुमार की प्रेम कहानी, तस्वीरों में दिखेगा प्यार का सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों कॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल माने जाते हैं। साल 1999 में शालिनी ने अजित कुमार को डेट करना शुरू कर दिया था। यह उस वक्त की बात है जब फिल्म अलैपायुथे की शूटिंग चल रही थी।हालांकि दोनों को एक दूसरे को देखते ही प्यार नहीं हुआ था। फिल्म के लेखक और निर्देशक ने शालिनी को अजीत के अपोजिट कास्ट किया था।
View this post on Instagram
A post shared by Shalini Ajithkumar (@shaliniajithkumarofficial)
उस वक्त शालिनी फिल्म में काम नहीं करना चाहती थीं क्योंकि उनका सारा ध्यान 12वीं की परीक्षा पर था। इसके बाद सरन ने अजीत से कहा कि वह शालिनी को मनाएं कि शूटिंग से उनकी पढ़ाई पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और परीक्षा के लिए जो भी मदद चाहिए होंगी वह उन्हें मिलेगी।
View this post on Instagram
A post shared by Shalini Ajithkumar (@shaliniajithkumarofficial)
शालिनी मान गईं और फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दो सीन के बाद ही दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। फिल्म में कई रोमांटिक सीन को फिल्माते हुए अजीत ने शालिनी का बेहद ख्याल रखा कि उन्हें कुछ भी अजीब ना लगे और इस बात से शालिनी काफी प्रभावित हो गईं और दोनों को प्यार का एहसास हो गया।
साल 2000 में दोनों ने चेन्नई में भव्य समारोह में अजित से शादी कर ली। शालिनी शादी के बाद इंडस्ट्री से रिटायर हो गईं और अब वह सिर्फ अपने घर का काम करती हैं उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम अनुष्का है। शालिनी ने कई मलयालम और तमिल फिल्मों में अभिनय किया जिसमें कधलुक्कु मरियाधाई, निराम, और अमरकलाम। शालिनी ने तमिल फिल्म अलैपायुथै में माधवन के साथ काम किया जो बड़ी सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म ने राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई फिल्म समारोह में वाहवाही बटोरी थी।