फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित शर्मा ने 9 महीने की बेटी के लिए गाया 'गली ब्वॉय' का रैप, रणवीर सिंह बोले- 'ओ हो भाई! एक नंबर'

Tue, 26 Mar 2019 11:19 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma sing asli hip hop for his daughter ranveer singh impress and comment on this video
rohit sharma
रणवीर सिंह की फिल्म 'गली ब्वॉय' का खुमार अभी फैंस के सिर से उतरा नहीं है । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही । इस फिल्म के रैप सॉन्ग लोग अभी भी गुनगुनाते नजर आ जाते हैं । मुंबई की तंग गलियों में मुराद को रैप करता देख दर्शक रणवीर सिंह के फैन हो गए। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है । 
rohit sharma sing asli hip hop for his daughter ranveer singh impress and comment on this video
rohit sharma
इस फिल्म ने बॉलीवुड में एक बार फिर रैप कल्चर को बढ़ावा दिया है । हाल ही में क्रिकेटर रोहित शर्मा को भी 'गली ब्वॉय' का पॉपुलर रैप 'असली हिप हॉप' गाते हुए देखा गया । इस वीडियो को रोहित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया । ये रैप रोहित अपनी बेटी समायरा के लिए गाते दिख रहे हैं । 

View this post on Instagram

I spent 9 months making her listen to Mozart in my belly and he rolls in with Gully Boy and she’s all about it 😒

A post shared by Ritika Sajdeh (@ritssajdeh) on

rohit sharma sing asli hip hop for his daughter ranveer singh impress and comment on this video
ranveer singh alia
वीडियो शेयर करते हुए रोहित ने कैप्शन में लिखा, 'हम सब में एक छोटी सी गली होती है।' रोहित शर्मा के इस वीडियो को देख रणवीर सिंह खासा प्रभावित हुए । उन्होंने भी रोहित के इस वीडियो पर कमेंट किया । रणवीर ने लिखा, 'ओ हो, रोहित भाई... एक नंबर ।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन
rohit sharma sing asli hip hop for his daughter ranveer singh impress and comment on this video
farhan akhtar
रणवीर ही नहीं, फरहान अख्तर ने भी रोहित शर्मा के इस वीडियो पर कमेंट किया । उन्होंने लिखा, 'आज टि्वटर पर सबसे बेस्ट चीज यही है । छोटी सी बच्ची को बहुत सारा प्यार' । बता दें कि फरहान अख्तर इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर थे । ये फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है ।



 
विज्ञापन
rohit sharma sing asli hip hop for his daughter ranveer singh impress and comment on this video
ranveer singh
रणवीर और रोहित में एक क्रिकेट कनेक्शन भी है । दरअसल, रणवीर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म '83' की शूटिंग कर रहे हैं । ये फिल्म 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है । इस फिल्म के लिए पूर्व क्रिकेटर कपिल देव खुद रणवीर सिंह को ट्रेनिंग दे रहे हैं ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed