बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे के भी कलाकार अपने अभिनय की वजह से खूब सुर्खियां बटोरते हैं। छोटे पर्दे के ऐसे कई कलाकार रहे हैं जिन्होंने फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। जब इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने फिल्मों में विलेन यानी खलनायक का किरदार किया तो खूब सुर्खियां बटोरीं। आज हम आपको टीवी के उन्हीं कलाकारों से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने फिल्मों में विलेन का रोल किया और खूब चर्चा में रहे।
टीवी के ये पांच कलाकार फिल्मों में बन चुके हैं विलेन, अंडरवर्ल्ड डॉन से लेकर आतंकवादी तक के निभाए किरदार
रोनित रॉय
यह कई टीवी सीरियल्स और बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड की बॉस, काबिल, शूट आउट एट वडाला और उड़ान जैसी फिल्मों में काम किया है। रोनित रॉय ने काबिल और बॉस में विलेन की भूमिका अदा की थी। रोनित रॉय को कसौटी जिंदगी के, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कसम से जैसी टीवी सीरियल्स में देखा जा चुका है।
शब्बीर अहलूवालिया
यह कुमकुम भाग्य, कुंडली भाग्य और लागी तूझसे लगन जैसी टीवी सीरिल्स में नजर आ चुके हैं। शब्बीर अहलूवालिया अब तक दो बॉलीवुड फिल्में शूट आउट एट लोखंडवाला और मिशन इस्तांबुल कर चुके हैं। इन फिल्मों में उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन और आतंकवादी का किरदार निभाया था।
शिवाजी साटम
यह हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकारों में से एक रहे हैं। शिवाजी साटम की टीवी सीरियल्स सीरीज सीआईडी को कभी नहीं भूला जा सकता है। इसके अलावा और भी कई टीवी सीरियल में नजर आए हैं। शिवाजी साटम ने ढेरों बॉलीवुड फिल्में की हैं। उन्होंने साल 2000 में आई फिल्म कुरुक्षेत्र में विलेन की भूमिका अदा की थी।
मोहनीश बहल
यह भी छोटे और बड़े पर्दे के मशहूर कलाकारों में से एक रहे हैं। यह टीवी सीरियल संजीवनी, कहानी घर घर की और कुछ तो लोग कहेंगे जैसी टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। इनके अलावा मोहनीश बहल ने बॉलीवुड की कई फिल्में भी की हैं। उन्होंने दीवाना, शोला और शबनम और सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया था।
