{"_id":"5d7cdad68ebc3e93c3159198","slug":"rowan-atkinson-mr-bean-lesser-known-facts-about-his-royal-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे महंगी कार के मालिक हैं Mr Bean, लाइफस्टाइल ऐसा कि राजा-महाराजाओं को पीछे छोड़ दें","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
दुनिया की सबसे महंगी कार के मालिक हैं Mr Bean, लाइफस्टाइल ऐसा कि राजा-महाराजाओं को पीछे छोड़ दें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 14 Sep 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mr bean
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक में हर एक बच्चा 'मिस्टर बीन' का फैन हुआ करता था। अब अगर आप कहेंगे कि कौन 'मिस्टर बीन' तो थोड़ी ज्यादती होगी। लगभग 5 साल तक चले इस शो और मिस्टर बीन के लिए लोगों की दीवानगी सर चढ़कर बोलती थी। उस समय लोगों के बीच मिस्टर बीन शो बहुत पसंद किया जाता था बच्चों से लेकर बड़े भी इस शो के फैन थे। खैर मिस्टर बीन का असली नाम रोवन एटकिंसन है लेकिन दुनिया उन्हें आज भी मिस्टर बीन ही बुलाती है। 'मिस्टर बीन' के अलावा रोवन 'ब्लैकेडर', 'नाइन ओ क्लॉक न्यूज', 'द सीक्रेट पुलिसमैन्स बॉल्स' और 'द थिन ब्लू लाइन नाम' के टीवी शो में काम कर चुके हैं।
2 of 5
mr bean
मिस्टर बीन सीरीज दुनिया के लगभग 200 देशों में अलग-अलग भाषाओं में प्रसारित हो चुकी है। शायद ही कोई ऐसा देश होगा जहां इस फनी सीरीज को पसंद नहीं किया गया होगा। रोवन डरहम में पैदा हुए और पले-बढ़े। उसके बाद इन्होने ऑक्सफोर्ड के क्वींस कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की। एक समय उन्हें लॉरी चलाने का शौक चढ़ गया और आज भी वो लॉरी ड्राईवर का लाइसेंस रखते हैं।
3 of 5
mr bean
रोवन को एक्टिंग के लिए युनाइटेड किंगडम की महारानी ने साल 2013 में 'कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सेलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर' के खिताब से नवाजा था। मिस्टर बीन यानि कि एटकिंसन 8 हजार करोड़ रुपए की संपति के मालिक हैं। रोवन एटकिंसन का नाम ब्रिटेन के सबसे अमीरों में शुमार किया जाता है। उनका स्टारडम बड़े एक्टर्स से भी कहीं ज्यादा है। मिस्टर बीन का लंदन में एक आलीशान महल है। जिसकी कीमत करोड़ों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मैक्लारेन एफ1
- फोटो : social media
इसके अलावा रोवन एटकिंसन के पास दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार मैकलोरेन एफ1 भी है। 1990 के शुरुआती दौर की बात करें तो मैक्लारेन एफ1 की कीमत थी 5 लाख 40 हजार यूरो। वहीं अगर आप आज इस कार को ढूंढने या खरीदने निकलेंगे तो आपको इसके लिए तकरीबन 80 से 100 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
mr bean
14 एपिसोड के बाद ‘मिस्टर बीन’ (शो) तो खत्म हो गया, लेकिन याद में रह गए रोवन एटकिंसन। टाइम बदला शो बदले और निए कैरेक्टर्स भी आए लेकिन मिस्टर बीन जैसा जलवा न कोई तब दिखा पाया न ही अब। बता दें मिस्टर बीन, रोवन एटकिंसन और रिचर्ड कर्टिस द्वारा निर्मित एक ब्रिटिश सिटकॉम था जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।