सब्सक्राइब करें

RRR: एसएस राजामौली से नाराज हुईं आलिया भट्ट, फिल्म की पोस्ट डिलीट कर निर्देशक को किया अनफॉलो?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 29 Mar 2022 03:36 PM IST
विज्ञापन
RRR Alia Bhatt upset with SS Rajamouli Unfollow the director and deleted the film post on instagram
एसएस राजामौली, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'आरआरआर' सिनेमाघरों में शानदार कलेक्शन कर रही है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साउथ की इस फिल्म में आलिया भट्ट भी नजर आई हैं। आलिया ने फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया था। वहीं, अब खबर आ रही है कि आलिया भट्ट फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली से नाराज हो गई हैं। इसी वजह से आलिया ने एस एस राजामौली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, आलिया ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी सारी पोस्ट भी डिलीट कर दी है।
Trending Videos
RRR Alia Bhatt upset with SS Rajamouli Unfollow the director and deleted the film post on instagram
आलिया भट्ट, एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

एसएस राजामौली से नाराज आलिया भट्ट?
आलिया भट्ट ने फिल्म 'आरआरआर' का खूब प्रमोशन किया था। वह कई इवेंट्स में राम चरण, जूनियर एनटीआर और एसएस राजामौली के साथ नजर आई थीं। लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि आलिया फिल्म के निर्देशक से नाराज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'आरआरआर' के फाइल कट के बाद कम स्क्रीन स्पेस मिलने से आलिया नाराज हो गई हैं। इसी वजह से उन्होंने फिल्म से जुड़े तमाम पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दिए हैं और उन्होंने निर्देशक एसएस राजामौली को भी अनफॉलो कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR Alia Bhatt upset with SS Rajamouli Unfollow the director and deleted the film post on instagram
आलिया भट्ट - फोटो : social media

क्या है रिपोर्ट्स की सच्चाई?
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आलिया भट्ट ने एसएस राजामौली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। ऐसा बिल्कुल नहीं है। अभिनेत्री से जुड़ी ये खबर गलत है। अगर आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम पर देखा जाए, तो वह आज भी एसएस राजामौली को फॉलो करती हैं। इतना ही नहीं, आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फिल्म 'आरआरआर' का एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर एक साथ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर के अलावा, आलिया के इंस्टा अकाउंट पर 'आरआरआर' से जुड़ा एक भी पोस्ट नहीं है। ऐसे में आलिया सच में एसएस राजामौली से नाराज हैं या नहीं, यह तो वह खुद ही बता सकती हैं।  

RRR Alia Bhatt upset with SS Rajamouli Unfollow the director and deleted the film post on instagram
आरआरआर का प्रमोशन करने स्टार कास्ट पहुंची दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

'आरआरआर' में आलिया का किरदार
'आरआरआर' आलिया भट्ट की पहली साउथ फिल्म है। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। आलिया ने इस फिल्म में 'सीता' का किरदार निभाया है। हालांकि, इस किरदार में आलिया ज्यादा मजबूत नजर नहीं। फिल्म में भी आलिया के सीन्स ज्यादा नहीं हैं। ऐसे में आलिया की वो दमदार छवि इस फिल्म में दर्शकों को देखने को नहीं मिली, जो हिंदी फिल्मों में देखने को मिलती है। 

विज्ञापन
RRR Alia Bhatt upset with SS Rajamouli Unfollow the director and deleted the film post on instagram
फिल्म-आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
'आरआरआर' का शानदार कलेक्शन
'आरआरआर' सिनेमाघरों में 25 मार्च को रिलीज हुई है और महज तीन दिनों में फिल्म ने शानदार कमाई का आंकड़ा सेट कर दिया है। फिल्म का घरेलू कलेक्शन 100 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं, वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने लगभग 500 करोड़ की कमाई कर ली है। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई ऐसे ही बढ़ती नजर आने वाली है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed