फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR: फिल्म में क्यों नहीं हुआ गांधी-नेहरू का जिक्र, राजामौली के पिता ने बताई सच्चाई, कहा- अपने स्वार्थ के लिए..

Mon, 11 Jul 2022 02:24 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 11 Jul 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
RRR Writer Vijayendra Prasad Talked About Mahatma Gandhi Jawaharlal Nehru image in song sholay in viral interview
RRR - फोटो : सोशल मीडिया

'आरआरआर' और 'बाहुबली' के निर्देशक विजयेंद्र प्रसाद का नाम जब से राज्यसभा के लिए नोमिनेट हुआ है तभी से लोग उनके पुराने इंटरव्यू को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियाे सामने आया है जिसमें ख्यात स्क्रीन राइटर और फिल्म डायरेक्टर विजयेंद्र प्रसाद, महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के बारे में बात करते सुनाई दे रहे हैं।

RRR Writer Vijayendra Prasad Talked About Mahatma Gandhi Jawaharlal Nehru image in song sholay in viral interview
वी. विजयेंद्र प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

दरसअल, विजयेंद्र प्रसाद ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'आरआरआर' के एथरा- जांदा (शोले) गाने में कई स्वतंत्रता सेनानियों जैसे सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, रानी कित्तूर चेन्नम्मा, वी.ओ. चिदंबरम पिल्लै, टंगुटुरी प्रकाशम पंतुलु और भगत सिंह का जिक्र किया है। लेकिन इसमें महात्मा गांधी और पंडित नेहरू की इमेज को शामिल नहीं किया गया है। एक साक्षात्कार के दौरान विजयेंद्र प्रसाद से इससे जुड़ा एक सवाल पूछा गया। आइए जानते हैं दुनियाभर में साउथ फिल्मों का डंका बजाने वजाने वाले एसएस राजामौली के पिता ने क्या तर्क दिया...

RRR Writer Vijayendra Prasad Talked About Mahatma Gandhi Jawaharlal Nehru image in song sholay in viral interview
वी. विजयेंद्र प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

विजयेंद्र प्रसाद ने कहा, 'पंडित नेहरू के कारण ही आज देश में 'कश्मीर' नामक समस्या मौजूद है, जिसे अब हमें सहन करना पड़ रहा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि गांधी ने पूर्वाग्रह और अपने स्वार्थ के चलते पंडित नेहरू को देश का पहला प्रधानमंत्री बनाया था। दरअसल, अंग्रेजों ने भारत छोड़ते समय महात्मा गांधी को प्रधानमंत्री चुनने को कहा था। उस समय 17 पीसीसी थे। गांधी ने इन्हीं 17 पीसीसी को प्रधानमंत्री का नाम लिखने को कहा था। आपको पता है परिणाम क्या आया था। 17 में से 15 ने सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम का लिखा था। एक ने कृपलानी और एक ने कोई नाम नहीं लिखा, यानी खाली छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR Writer Vijayendra Prasad Talked About Mahatma Gandhi Jawaharlal Nehru image in song sholay in viral interview
वी. विजयेंद्र प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

विजयेंद्र प्रसाद आगे कहते हैं, 'इस परिणाम के बावजूद महात्मा गांधी ने नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने ऐसा क्यों किया इसका जवाब मुझे आज तक नहीं मिला है। मैंने बहुत पढ़ा, लोगों से जानने की कोशिश की लेकिन कहीं से भी मुझे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। विजयेंद्र ने तर्क दिया कि यही कारण है कि उनकी टीम ने सोचा कि 'एथरा जांदा' गीत में गांधी की इमेज नहीं जोड़ी जानी चाहिए।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed