सब्सक्राइब करें

Tehran: जॉन अब्राहम की फिल्म ‘तेहरान’ का फर्स्ट लुक रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' को देगी टक्कर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 11 Jul 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
Pathan actor John Abraham start shooting Dinesh Vijans next action thriller film Tehran shared first look on social media
पठान, तेहरान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दिनों वह फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का प्रमोशन कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी नजर आएंगी। वहीं, अब जॉन अब्राहम ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी। जॉन एक्शन थ्रिलर फिल्म 'तेहरान' में दिखाई देंगे। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी और अब इस फिल्म से जॉन का पहला लुक भी सामने आ गया है।  
Pathan actor John Abraham start shooting Dinesh Vijans next action thriller film Tehran shared first look on social media
जॉन अब्राहम - फोटो : social media

मैडॉक फिल्म्स ने जॉन अब्राहम की अगली फिल्म का एलान करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेता का लुक दिखाया गया है। इस चंद सेकंड के वीडियो में जॉन बेहद कड़क एक्सप्रेशन के साथ दिखाई दे रहे हैं और उनका लुक भी किसी को डराने के लिए काफी है। मैडॉक फिल्म्स ने जॉन का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'लाइट, कैमरा और थोड़े एक्शन के साथ, तेहरान की शूटिंग शुरू।' जॉन ने भी इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Pathan actor John Abraham start shooting Dinesh Vijans next action thriller film Tehran shared first look on social media
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'तेहरान' सत्य घटनाओं पर आधारित है, जो अरुण गोपालन के निर्देशन में बन रही है और इसकी शूटिंग ईरान में होगी। इस फिल्म को रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा ने लिखा है। फिल्म साल 2023 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। एक बार जॉन ने अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह इस फिल्म की शूटिंग ईरान में करने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं और यह एक शानदार फिल्म होगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathan actor John Abraham start shooting Dinesh Vijans next action thriller film Tehran shared first look on social media
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन अब्राहम के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता आखिरी बार फिल्म 'अटैक' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर प्लॉप साबित हुई। हालांकि, फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है। जॉन अब 'एक विलेन रिटर्न्स' में दिखाई देंगे, जो 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके अलावा, वह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख और जॉन के साथ दीपिका भी हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है। यानी जॉन की फिल्म 'तेहरान' और शाहरुख की 'पठान' में क्लैश देखने को मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed