फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tv Actress: एल्विश से पहले इन कंटेस्टेंट्स पर आग बबूला हुए सलमान, जिसके बाद फैंस ने लगाई 'दबंग खान' की क्लास

Wed, 09 Aug 2023 02:26 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 09 Aug 2023 02:26 PM IST
विज्ञापन
Rubina Dilaik Sumbul ElvishYadav Salman khan trolled for bashing on bigg boss contestents
कंटेस्टेंट्स - फोटो : अमर उजाला

बिग बॉस ओटीटी-2 दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। हर हफ्ते इसमें कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। दर्शक इसका खूब आनंद ले रहे हैं। कंटेस्टेंट होने वाली निकझोक और प्यार भरी बातें दर्शकों को एंटरटेन कर रही हैं। हाल ही में इस शो में सलमान खान ने एल्विश यादव को जमकर डांट लगाई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई। सलमान खान एल्विश के फैंस के निशाने पर आ गए। वे सलमान को ट्रोल करने लगे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि सलमान खान ने बिग बॉस के घर में किसी कंटेस्टेंट को फटकार लगाई हो और फिर सलमान को ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

Rubina Dilaik Sumbul ElvishYadav Salman khan trolled for bashing on bigg boss contestents
एल्विश यादव - फोटो : Social Media

एल्विश यादव 
बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश यादव ने धमाल मचा दिया, लेकिन इस वीकेंड का वार में सलमान का गुस्सा एल्विश पर निकला। सलमान खान ने कहा कि उनके फैंस 1000 रुपये में मिलते हैं। इसके बाद एल्विश यादव के फैंस ने सलमान को ट्रोल किया। ट्विटर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

Rubina Dilaik Sumbul ElvishYadav Salman khan trolled for bashing on bigg boss contestents
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

रुबीना दिलैक 
छोटे परदे पर दमदार रोल निभा चुकी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक भी बिग बॉस में सलमान खाने के निशाने पर रही हैं। हालांकि, रुबीना, बिग बॉस की विनर बनी थीं लेकिन शो के दौरान कई बार ऐसा हुआ था कि सलमान और उनके बीच में बहस हुई थी। एक बार सलमान खान ने रुबीना को डांटते हुए कहा था कि अपना सामान लेकर घर से बाहर आ जाइए। सलमान के इस कमेंट पर काफी बवाल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rubina Dilaik Sumbul ElvishYadav Salman khan trolled for bashing on bigg boss contestents
हिना खान - फोटो : social media

हिना खान
छोटे परदे की अक्षरा, हिना खान भी बिग बॉस के धाकड़ कंटेस्टेंट्स में से एक रही हैं। शो के दौरान, एक वक्त पर सलमान खान ने हिना पर इस तरह के आरोप लगाए थे कि घर में उनके दोस्त और बाकी घरवालों के साथ उनके रवैये में बहुत अंतर है। इस बात को लेकर हिना ने तीखा रिएक्शन दिया था और सोशल मीडिया पर हिना के फैंस ने भी सलमान पर हिना को टारगेट करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Rubina Dilaik Sumbul ElvishYadav Salman khan trolled for bashing on bigg boss contestents
सुंबुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुंबुल तौकीर
बिग बॉस 16 में सुंबुल तौकीर खान को कई बार सलमान खान से खरी-खोटी सुननी पड़ी थी। शो में सुंबुल नजर नहीं आ रही हैं, इस बात को लेकर सलमान ने कई बार उन्हें प्यार से तो कई बार गुस्से से समझाया। इस बीच वीकेंड के वार के एक एपिसोड के दौरान, सलमान खान ने स्टेज पर एक आर्टिस्ट को बुलाकर सुंबुल की एक्टिंग करवाई और ये बताने की कोशिश की कि सुंबुल का शो में योगदान बिल्कुल नहीं दिख रहा है। इस बात को लेकर टेलीविजन की 'इमली' सुंबुल के फैंस ने सोशल मीडिया पर सलमान खान पर जमकर गुस्सा निकाला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed