{"_id":"5b6929e44f1c1bf5498b56fd","slug":"rumours-around-that-ranbir-kapoor-leaves-karan-johar-film-because-of-ranveer-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्टर का नाम सुनते ही रणबीर कपूर ने छोड़ दी फिल्म, पहली बार साथ में दिखने वाली थी ये जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्टर का नाम सुनते ही रणबीर कपूर ने छोड़ दी फिल्म, पहली बार साथ में दिखने वाली थी ये जोड़ी
Tue, 07 Aug 2018 10:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Ranveer Singh and Ranbir Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'पद्मावत' फिल्म में खिलजी का किरदार निभाने के बाद रणवीर सिंह की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि हर कोई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता है। रणवीर इस वक्त रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि रणवीर सैफ अली खान की बेगम यानी कि करीना कपूर खान के साथ जल्द ही फिल्म में नजर आ सकते हैं।हालांकि इस फिल्म से रणबीर कपूर ने किनारा कर लिया है।
2 of 4
alia and kareena
Koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में करण जौहर ने करीना कपूर खान और आलिया भट्ट से संपर्क किया था और उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए हामी भी भर दी है। कहा जा रहा है कि करीना फिल्म में आलिया भट्ट की बहन का किरदार निभाएंगी। सूत्रों की मानें तो करण जौहर इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर और रणवीर सिंह दोनों को ही कास्ट करना चाहता थे लेकिन रणबीर कपूर ने फिल्म के लिए मना कर दिया।
3 of 4
Ranveer and Ranbir
जानकारी के मुताबिक रणबीर ने पहले फिल्म के लिए हामी भर दी थी लेकिन बाद में इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया। इस फिल्म में रणबीर और रणवीर दोनों का सगे भाई का किरदार था। रिपोर्ट में रणबीर के पहले प्रोजेक्ट के लिए हामी भरना और फिर उससे इंकार करने को लेकर कई तरह की बातों से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि रणबीर के इस फैसले के पीछे की वजह फिल्म में उनकी नकारात्मक भूमिका का होना हो सकता है या फिर वह दो हीरो वाली फिल्म करना नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Varun Dhawan
खबरों की मानें तो करण जौहर ने दूसरे हीरो की तलाश शुरू कर दी है जिसमें वरुण धवन का नाम सामने आया है। दरअसल, करण जौहर अब चाहते हैं कि फिल्म में वह अब उस हीरो को कास्ट करें जो रणवीर सिंह से कम उम्र का हो। ऐसे में वरुण धवन उनकी पसंद हो सकते हैं। हालांकि वरुण के नाम पर अब तक मुहर नहीं लगी है। करण जौहर की यह फिल्म पीरियड लव स्टोरी होगी जिस पर काम अगले साल यानी कि अप्रैल 2019 से शुरू होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।