फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो क्या सही में बाप-बेटे की इस जोड़ी से नाराज हैं गोविंदा? एक साथ दे चुके कई सुपरहिट फिल्में

Thu, 09 May 2019 05:55 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 09 May 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
Rumours says everything is not well between Govinda and Varun Dhawan
Varun, David and Govinda - फोटो : file photo

वरुण धवन (Varun Dhawan) गोविंदा (Govinda) की 24 साल पुरानी फिल्म 'कुली नंबर 1' (Coolie No. 1) के रीमेक में नजर आएंगे। यह फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी जिसमें गोविंदा और करिश्मा ने कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया था। वहीं अब इस फिल्म का रीमेक बन रहा है जिसे कोई और नहीं बल्कि डेविड धवन बना रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि गोविंदा वरुण और डेविड से नाराज चल रहे है। कहा जा रहा है कि यह पूरा मामला 2 साल पुराना है।

Rumours says everything is not well between Govinda and Varun Dhawan
Govinda and Varun Dhawan - फोटो : twitter

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा (Govinda) वरुण और डेविड धवन (David Dhawan) से फिल्म 'जुड़वां 2' से नाराज चल रहे हैं। 'जुड़वां 2' फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। कहा जा रहा है कि फिल्म के एक गाने में वरुण ने गोविंदा का नाम हटवा दिया था तब से दोनों के बीच मन-मुटाव चल रहा है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब गोविंदा से कुछ दिन पहले उनकी बायोपिक को लेकर सवाल पूछा गया। 

Rumours says everything is not well between Govinda and Varun Dhawan
govinda - फोटो : file photo

गोविंदा से पूछा गया कि बॉलीवुड में ऐसा कौन सा हीरो आपकी बायोपिक में काम कर सकता है? गोविंदा ने झट से रणवीर सिंह का नाम ले लिया। गोविंदा ने कहा- 'सिर्फ रणवीर सिंह ही ऐसा एक्टर है जो मेरी बायोपिक कर सकता है।' गोविंदा के इस बयान के बाद से अटकलें और तेज हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rumours says everything is not well between Govinda and Varun Dhawan
गोविंदा और डेविड धवन - फोटो : file photo

दरअसल, गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी फेमस है। इन दोनों कई सारी फिल्मों में एक साथ काम किया है और सभी सुपरहिट रही हैं। इन फिल्मों में 'हीरो नंबर 1', 'राजा बाबू', 'पार्टनर', 'स्वर्ग', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' के अलावा कई और फिल्में हैं। आपको बता दें, 'कुली नंबर 1' के रीमेक में वरुण धवन के अपोजिट सारा अली खान होगीं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं फिल्म में कादर खान के रोल को परेश रावल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Rumours says everything is not well between Govinda and Varun Dhawan
Varun Dhawan - फोटो : instagram

इस फिल्म के रीमेक की जानकारी वरुण ने खुद इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करके दी थी। इस तस्वीर में कुली का बिल्ला था। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए वरुण ने लिखा- 'आज के दिन, अगले साल, आएगा कुली नंबर 1। होगा कमाल। यानी कि यह फिल्म 1 मई, 2020 में रिलीज होगी।' इस फिल्म के बारे में वरुण ने पीटीआई न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा- 'जब भी हम लोग ऐसा कुछ करते हैं तो आइडिया यही होता है कि जिस्ट तो वही रहे लेकिन फिल्म पूरी तरह से अलग हो।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Aaj ka Din , Agle Saal Aega Coolie No.1 - Hoga Kamaal !!! Coolie No.1 releases on May 1, 2020 🤩🥳🎥🌟 #DavidDhawan @Saraalikhan95 #VashuBhagnani @pooja_ent #1YearForCoolieNo.1

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed