करण जौहर (Karan Johar) की बहुचर्चित फिल्म 'कलंक' (Kalank) रिलीज हो गई है। यह फिल्म कई वजहों से चर्चा में बनी हुई है। पहली वजह संजय दत्त (Sanjay Dutt) और माधुरी दीक्षित का 21 साल बाद स्क्रीन शेयर करना। दूसरी वजह फिल्म का मल्टी स्टारर होना। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फिल्म की स्टारकास्ट लगातार फिल्म के प्रमोशन में जुटी है। हालांकि ट्रेलर लांच के बाद से संजय दत्त किसी भी प्रमोशन में नजर नहीं आए। इस बीच संजय दत्त के प्रमोशन में नजर आने की बड़ी वजह सामने आई है।
'कलंक' प्रमोशन से दूर क्यों रहे संजय दत्त, वजह कहीं दोस्त पर लगा यौन शोषण का आरोप तो नहीं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबरों की मानें तो संजय दत्त के फिल्म के प्रमोशन में नजर आने की वजह राजकुमार हिरानी हैं। दरअसल, संजय दत्त और राजकुमार हिरानी की दोस्ती काफी पुरानी है। इस साल की शुरुआत में राजकुमार हिरानी पर यौन शोषण का आरोप लगा था। उस वक्त राजकुमार हिरानी के सपोर्ट में कई स्टार्स आए थे। वहीं उनके करीबी दोस्त संजय दत्त भी समर्थन में उतरे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय दत्त का राजकुमार हिरानी के समर्थन में उतरना फिल्म पर भारी पड़ सकता है। इसी वजह से फिल्म के मेकर्स ने संजय दत्त को फिल्म के प्रमोशन से दूर रखने का फैसला लिया।
राजकुमार हिरानी 'संजू' फिल्म को लेकर भी निशाने पर आ गए थे। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने हिरानी पर संजय दत्त की इमेज को अच्छा बनाने का प्रयास का आरोप लगाया था। कहा जा रहा था कि हिरानी जल्द ही संजय दत्त के साथ मिलकर 'मुन्नाभाई' की सीक्वेल लेकर आएंगे। हालांकि इस पर कोई भी अपडेट नहीं आया। 'कलंक' के ट्रेलर लांच के दौरान संजय दत्त के बयान ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
संजय दत्त ने कहा था- 'इस पीढ़ी के सितारे आत्मविश्वास से भरे हैं लेकिन उस दौर के सितारे ज्यादा कूल थे। आजकल की युवा पीढ़ी में कॉम्पटीशन ज्यादा है। जबकि पहले ऐसा देखने को नहीं मिलता था। आज के एक्टर्स को देखता हूं तो मुझे अपना दौर बिल्कुल भी याद नहीं आता। हम लोग ज्यादा कूल थे और एक दूसरे से खुले हुए थे।' आपको बता दें, 'कलंक' रिलीज होने से कुछ दिन पहले संजय दत्त ने चमचमाती रेंज रोवर कार खरीदी थी।
'कलंक' फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अलावा वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में हैं। इस फिल्म को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है। सोशल मीडिया पर फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिलहाल देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन क्या धमाल मचा पाती है।