सिनेमाजगत और क्रिकेट का गहरा नाता रहा है। इन दोनों क्षेत्रों के सितारे कई बार एक दूसरे को दिल दे चुके हैं। इसमें अजरुद्दीन और संगीता बिजलानी से लेकर विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का नाम शामिल है। इस बीच एक और क्रिकेटर केएल राहुल का नाम फिल्म इंडस्ट्री की हीरोइन से जोड़ा जा रहा है। यह हीरोइन कोई और नहीं बल्कि सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी हैं।
कमेंट में 'केएल' का नाम देखते ही सुनील शेट्टी की बेटी सन्न, लिखा- 'तुम्हें ब्लॉक करना पड़ेगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट के बाद एक फैशन डिजाइनर ने ऐसा कमेंट कर दिया कि केएल राहुल के साथ अथिया का नाम जोड़ा जाने लगा। इंस्टाग्राम पर अथिया ने लिखा था- 'अपने जीवन के समय पर भरोसा रखें।' अथिया के इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया। इस बीच जाने माने फैशन डिजाइनर विक्रम फणनवीस ने कुछ ऐसा लिख दिया जिससे दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं।
View this post on Instagram
A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty) on
विक्रम फणनवीस ने कमेंट किया- 'तुम इन दिनों बहुत उत्साहित और उत्तेजित नजर आ रही हो। चलो केएल चलते हैं? कुआलांपुर।' विक्रम के कमेंट पर तुरंत अथिया ने जवाब दिया। अथिया शेट्टी ने लिखा- 'तुम्हें ब्लॉक करना पड़ेगा।' इस पर विक्रम ने लिखा- 'मैं अंपायर से तुम्हारी शिकायत करूंगा। अथिया एक बार तुम्हारा विकेट गया। वह फिर से पवेलियन की तरफ लौट आया है।'

इससे पहले केएल राहुल का नाम आलिया भट्ट की दोस्त के साथ जुड़ चुका है। आलिया की इस दोस्त का नाम आकांक्षा रंजन हैं। आकांक्षा ने खुलासा किया था कि केएल राहुल को उन्होंने पहली बार रणबीर कपूर से मिलवाया था। आकांक्षा के खुलासे के बाद केएल राहुल से उनका नाम जोड़ा जाने लगा। आकांक्षा के साथ नाम जुड़ते ही केएल राहुल ने बयान भी दिया था।
बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए केएल राहुल ने कहा था- 'ओह, इन सभी चीजों के बारे में लिखा गया है? मैं वास्तव में अखबार नहीं पढ़ता इसलिए मुझे नहीं पता कि मेरे बारे में क्या लिखा गया है। मैंने अपने निजी जीवन को निजी रखना सीख लिया है और इस बारे में बात नहीं करना चाहता। मैं अभी क्रिकेट के लिए प्रतिबद्ध हूं।'
यह भी पढ़ें:- क्या सच में आलिया की दोस्त को डेट कर रहे केएल राहुल, क्रिकेटर ने खुद बताई सच्चाई