फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia-Ukraine Conflict: यूक्रेन पर रूस के हमले से डरी ये एक्ट्रेस, बोलीं- वहां मेरा परिवार है, उन्हें कुछ हुआ तो अनाथ हो जाऊंगी

Sat, 26 Feb 2022 11:26 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 26 Feb 2022 11:26 AM IST
विज्ञापन
Russia-Ukraine Conflict: Ukrainian actress Nataliya Kozhenova is worried about her family who lived in Ukraine
Nataliya Kozhenova - फोटो : Instagram

यूक्रेन पर रूस के हमले का आज तीसरा दिन है। शनिवार को राजधानी कीव समेत यूक्रेन के सभी अहम शहरों में धमाके हुए हैं। इधर 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  के प्रस्ताव का 11 देशों ने समर्थन किया जबकि भारत, चीन व यूएई मतदान के दौरान गैर हाजिर रहे। 24 फरवरी को रूसी हमले के बाद यूक्रेन में हुई तबाही से भारत चिंतित है। भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने की हरसंभव कोशिश कर रही है। वहीं काम के सिलसिले में 11 साल पहले भारत आई यूक्रेन की एक्ट्रेस Nataliya Kozhenova को अपने परिवार की चिंता सता रही है।

Russia-Ukraine Conflict: Ukrainian actress Nataliya Kozhenova is worried about her family who lived in Ukraine
Nataliya Kozhenova - फोटो : Instagram

TOI से हुई बातचीत में Nataliya Kozhenova ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा है, 'मेरा पूरा परिवार यूक्रेन में रह रहा है। मेरे देश की जो स्थिति है, वह बहुत भयावह है। रूसियों ने हम पर हमला किया है और कई शहरों को तबाह कर दिया है। उन्होंने यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला शुरू कर दिया है। लोगों को यूक्रेन से बाहर निकलने के लिए सुविधा नहीं मिल रही है। पूरा देश एक युद्ध का मैदान बन चुका है। अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।'

Russia-Ukraine Conflict: Ukrainian actress Nataliya Kozhenova is worried about her family who lived in Ukraine
Nataliya Kozhenova - फोटो : Instagram

Nataliya Kozhenova आगे कहती हैं, यूक्रेन के लोग शांत स्वभाव के हैं और किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जो कदम उठाया है, उससे उनके इरादे पूरी तरह से स्पष्ट हो गए हैं। हर कोई सदमे में है। लोगों में दहशत का माहौल है। मैंने कुछ घंटे पहले अपनी मां से बात की थी। जिन्होंने मुझे बताया कि रूसी सैनिक उनके शहर में भी आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Russia-Ukraine Conflict: Ukrainian actress Nataliya Kozhenova is worried about her family who lived in Ukraine
Nataliya Kozhenova - फोटो : Instagram

गंदी बात एक्ट्रेस Nataliya Kozhenova ने बातचीत में आगे कहा, मेरे परिवार ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया है क्योंकि उन्हें मारे जाने का डर है। मुझे नहीं पता कि मैं अपने परिवार की मदद कैसे करूं। मैं चाहती हूं कि वे भारत आएं, लेकिन ऐसा करने का कोई तरीका नहीं है। अगर उन्हें कुछ हुआ तो मैं अनाथ हो जाऊंगी। मेरे पास उनके अलावा कोई नहीं है। मुझे उम्मीद है कि इस स्थिति में भारत यूक्रेन का समर्थन करेगा। 

विज्ञापन
Russia-Ukraine Conflict: Ukrainian actress Nataliya Kozhenova is worried about her family who lived in Ukraine
Nataliya Kozhenova - फोटो : Instagram

कौन हैं Nataliya Kozhenova
Nataliya Kozhenova कई हिंदी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। 'अतिथि तुम कब जाओगे' और 'अंजुना' बीच जैसी फिल्मों में वह काम कर चुकी हैं। उन्हें एकता कपूर की एडल्ट वेब सीरीज गंदी बात में भी देखा गया है। उन्हें Anjunaa Beach फिल्म के लिए जाना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed