{"_id":"5d71f73d8ebc3e0130771051","slug":"saaho-prabhas-and-shraddha-kapoor-starrer-box-office-collection-day-7","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनी 'साहो', 7 दिन में कलेक्शन रहा इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनी 'साहो', 7 दिन में कलेक्शन रहा इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
saaho
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्देशक सुजीत की फिल्म 'साहो' को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं। आलोचनाओं के बावजूद बीते एक हफ्ते में फिल्म ने अच्छी कमाई की है। बिग बजट एक्शन फिल्म में प्रभास, श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर और जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई है।
2 of 4
saaho
- फोटो : social media
गुरुवार को फिल्म ने 6.50 करोड़ की कमाई की। फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन शुक्रवार को 24.40 करोड़, शनिवार को 25.20 करोड़, रविवार को 29.48, सोमवार को 14.20 करोड़, मंगलवार को 9.10 और बुधवार को 6.90 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह इसने अब तक कुल 115.78 करोड़ जुटा लिए हैं।
3 of 4
saaho
- फोटो : social media
एक हफ्ते की कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो 'साहो' साल 2019 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 'साहो' से ऊपर 'भारत', 'कबीर सिंह' और 'मिशन मंगल' हैं। एक हफ्ते में 'भारत' ने 167.60 करोड़, 'कबीर सिंह' ने 134.42 करोड़ और 'मिशन मंगल' ने 121.23 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
saaho
- फोटो : social media
फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो महज 5 दिन में ही इसने 350 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। एक्शन आधारित इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा हैरतअंगेज कारनामा करते हिखाई दिए हैं। फिल्म को बनाने में करीब 2 साल का लंबा वक्त लगा है। इस शुक्रवार सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की 'छिछोरे' रिलीज हुई है। ऐसे में माना जा रहा है 'साहो' की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दोनों ही फिल्मों का विषय अलग-अलग है। ऐसे में देखना होगा कि क्या 'छिछोरे' 'साहो' की रफ्तार को प्रभावित कर पाएगी या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।