बाहुबली' सुपरस्टार प्रभास की अगली फिल्म 'साहो' रिलीज को तैयार है। प्रभास और श्रद्धा कपूर इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल में दोनों स्टार नील नितिन मुकेश के साथ कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे। इस दौरान प्रभाष ने 5 हजार से ज्यादा लव प्रपोजल मिलने वाली बात का खुलासा किया।
2 of 6
द कपिल शर्मा शो में साहो की कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के दौरान तीनों स्टार्स ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए। बातों ही बातों में कपिल ने प्रभास से पूछा कि क्या उन्हें 5 हजार से ज्यादा लव प्रपोजल मिले हैं? कपिल का ये सवाल सुनते ही प्रभास शरमा गए।
3 of 6
द कपिल शर्मा शो में साहो की कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद प्रभास ने कहा कि उन्हें अपनी लाइफ में कई प्रपोजल मिले हैं लेकिन उन्होंने इसे कभी नहीं गिना। प्रभास का जवाब सुनते ही कपिल शर्मा ने कहा कि उन्हें अपनी जिंदगी में सिर्फ एक प्रपोजल मिला और उस प्रपोज करने वाली लड़की से ही उन्होंने शादी कर ली।
4 of 6
kapil sharma
- फोटो : social media
इसके अलावा कपिल ने प्रभास से सवाल किया कि अगर वो एक दिन के प्रधानमंत्री बन जाएं तो क्या करेंगे ? इस सवाल का प्रभास ने कुछ ऐसा जवाब दिया जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा। प्रभास ने जवाब देते हुए कहा- मैं इंडस्ट्री में इंटरव्यू बंद करा दूंगा।
5 of 6
Prabhas, Shraddha Kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
प्रभास का जवाब सुनकर खुद कपिल शर्मा अपनी हंसी नहीं रोक पाए क्योंकि वो खुद प्रभास का इंटरव्यू ही ले रहे थे। वहीं प्रभास के बाद कपिल ने श्रद्धा से पूछा, आपके बारे में एक अफवाह है कि फिल्म की शूटिंग से पहले आपका पेट खराब हो जाता है?