फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की बेटी की हमशक्ल आई सामने, वायरल हुईं तस्वीरें तो सबने कहा-ये तो बिल्कुल जाह्नवी है

Mon, 02 Apr 2018 08:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
sabyasachi mukherjee model looks like sridevi daughter janhvi kapoor photos goes viral

सोशल मीडिया इन दिनों एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां आपको घर पर बैठे ही देश विदेश की सारी बातें पता चल जाती हैं। कौन क्या कर रहा है, कौन कैसा दिख रहा है सारी बातें सामने आ जाती हैं। आपने कोई तस्वीर पोस्ट की या फिर कोई वीडियो शेयर किया वह तुरंत ही लोगों के बीच वायरल हो जाती है। हाल ही में एक मॉडल की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में जो मॉडल है वह देखने में बिल्कुल श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर जैसी लग रही हैं। लोग इस तस्वीर को देखकर कंफ्यूज हो जा रहे हैं। 

sabyasachi mukherjee model looks like sridevi daughter janhvi kapoor photos goes viral

दरअसल, फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने हाल ही में अपने न्यू ब्राइडल कलेक्शन का कैटलॉग रिलीज किया है। इस कैटलॉग में एक मॉडल दुल्हन की वेशभूषा में नजर आ रही है। तस्वीर में मॉडल के फेस फीचर्स श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी के फेस फीचर्स की तरह ही शार्प हैं। दोनों की शक्ल बिल्कुल एक दूसरे से मिलती नजर आ रही है। 

sabyasachi mukherjee model looks like sridevi daughter janhvi kapoor photos goes viral

यह पहली बार नहीं है जब इंडस्ट्री में इस तरह से बॉलीवुड के एक्ट्रेसेस के चहरे मॉडल्स से मेल खाते हुए देखे गए हैं। इससे पहले भी कुछ मॉडल के चेहरे कई फिल्मी एक्ट्रेसेस से मेल खाते नजर आए हैं। इनमें कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sabyasachi mukherjee model looks like sridevi daughter janhvi kapoor photos goes viral

आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में फिल्म 'धड़क' से एंट्री करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed