{"_id":"5dc667a58ebc3e5b5466f77a","slug":"sachin-choudhary-played-ayushmann-khurrana-childhood-role-in-bala-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन है बच्चा जिसके मुरीद हैं मिथुन चक्रवर्ती? फिल्म 'बाला' में निभाया आयुष्मान के बचपन का रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कौन है बच्चा जिसके मुरीद हैं मिथुन चक्रवर्ती? फिल्म 'बाला' में निभाया आयुष्मान के बचपन का रोल
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'बाला' (Bala) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की है जिसके बाल नहीं है। दोबारा बाल उगाने की जद्दोजहत के चलते उसे क्या क्या करना पड़ता है, यही इस फिल्म की कहानी है। 'बाला' में आयुष्मान के किरदार का नाम बालमुकुंद हैं। फिल्म में आयुष्मान के अलावा जिस अभिनेता की तारीफ की जा रही है वह फिल्म में आयुष्मान के बचपन का रोल निभाने वाला बच्चा है।
2 of 5
Sachin Choudhary
- फोटो : facebook
'बाला' फिल्म में आयुष्मान के बचपन का रोल बाल कलाकार सचिन चौधरी ने निभाया है। फिल्म 'बाला' में सचिन दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। फिल्मों से पहले सचिन ने रियलिटी शो में हिस्सा ले चुके हैं। इन रियलिटी शोज में 'डांस इंडिया डांस' और 'लिटिल चैंप्स' सीजन तीन है।
3 of 5
Sachin Choudhary
- फोटो : facebook
'लिटिल चैंप्स'' सीजन तीन में सचिन ने अपने डांस का जलवा दिखाकर शो के जज को भी खुश कर दिया था। शो में गीता कपूर के अलावा अहमद खान और मिथुन चक्रवर्ती भी मुरीद हो गए थे। इस रियलिटी शो के दौरान सचिन ने मिमिक्री भी करते थे और लोगों का मनोरंजन भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bala
- फोटो : amar ujala
आपको बता दें, बाला' फिल्म में आयुष्मान के अभिनय की फिल्म समीक्षकों ने तारीफ की है। यहां तक कि फिल्म की कहानी और निर्देशन को भी दमदार कहा गया है। 'बाला' फिल्म में आयुष्मान ऐसे आम आदमी के किरदार में है जो हमारे आसपास जैसी परिस्थितियों में रहते हुए हीरो बन जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
bala
- फोटो : amar ujala, mumbai
फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा भूमि पेडनेकर, यामी गौतम, सीमा पाहवा और सौरभ शुक्ला हैं। इस फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं जबकि निर्माता दिनेश विजन हैं। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म 'बाला' को साढ़े तीन स्टार मिले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।