फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की बेटी करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू? इससे पहले करती थीं यह काम

Mon, 25 Apr 2022 04:43 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 25 Apr 2022 04:43 PM IST
विज्ञापन
Sachin tendulkar daughter Sara Tendulkar is all set to make her bollywood debut soon know more about her
सारा तेंदुलकर

भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर शेयर करती रहती हैं। उनकी यह तस्वीरें फैंस को काफी पसंद भी आती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन लिस्ट भी काफी लंबी है। फैन फॉलोइंग और पॉपुलैरिटी के मामले में सारा किसी सेलिब्रिटी से पीछे नहीं हैं। अब सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा से जुड़ी ऐसी खबर सामने आ रही हैं, जिसके बाद उनके बॉलीवुड में कदम रखने की अफवाहों ने एक बार फिर हवा पकड़ ली है। 

Sachin tendulkar daughter Sara Tendulkar is all set to make her bollywood debut soon know more about her
सारा तेंदुलकर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं सारा
सामने आती मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा इन दिनों अभिनय की शिक्षा ले रही हैं और आने वाले समय में कई ब्रांड एंडोर्समेंट भी करते हुए नजर आएंगी। सारा के करीबी सुत्रों के मुताबिक, "सारा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। उन्हें हमेशा से एक्टिंग में  दिलचस्पी रही है, जिसकी वजह से सारा ने एक्टिंग की क्लास भी ली है। सारा ने कुछ ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए शूटिंग भी पूरी कर ली है। लंदन यूनिवर्सिटी से मेडिसिन की पढ़ाई करने के बाद अब सारा ग्लैमर की दुनिया में अपना करियर बनाने के उत्सुक हैं।"

Sachin tendulkar daughter Sara Tendulkar is all set to make her bollywood debut soon know more about her
सारा तेंदुलकर - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्टिंक स्किल्स से अचंभित करेंगी सारा?
रिपोर्ट्स में बाता गया है कि "सारा अपनी एक्टिंग स्किल्स से दर्शकों को चौंकाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सारा बेहद प्रतिभाशाली है और वह अपने जीवन के लिए जो भी निर्णय लेती हैं उनके माता-पिता हमेशा उनका समर्थन करते हैं। सारा पेशे से एक मॉडल हैं, और उनकी तस्वीरें देख अक्सर उनके फैंस काफी खुश होते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin tendulkar daughter Sara Tendulkar is all set to make her bollywood debut soon know more about her
सारा तेंदुलकर - फोटो : Insatagram- @saratendulkar

मॉडलिंग की दुनिया में रख चुकी हैं कदम
इस 24 वर्षीया स्टार किड ने एक ई-कॉमर्स पोर्टल के एक लाइफस्टाइल विज्ञापन से मॉडलिंग की शुरुआत की थी। इस कमर्शियल में वह अपने स्टनिंग लुक्स को फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। सारा के साथ, विज्ञापन में तानिया श्रॉफ और अभिनेत्री बनिता संधू भी नजर आईं थी। बता दें कि बनिता संधू ने वरुण धवन स्टारर फिल्म 'अक्टूबर' से अपने करियर की शुरुआत की थी।


 
विज्ञापन
Sachin tendulkar daughter Sara Tendulkar is all set to make her bollywood debut soon know more about her
सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी उड़ चुकी हैं अफवाहें 
यह पहली बार नहीं है, जब सारा के डेब्यू की खबरें वायरल हो रही हैं। सारा के बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबरें पहले भी आ चुकी हैं। लेकिन सचिन ने तब इन अफवाहों को यह कहकर विराम लगा दिया था कि उनकी बेटी अभी अपनी पढ़ाई-लिखाई को एंजॉय कर रही हैं। सचिन ने कहा था कि सारा की फिल्म इंडस्ट्री में आने की सारी खबरें गलत हैं। सारा को हाल ही में 16 अप्रैल को क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के ब्रेबोर्न स्टेडियम में देखा गया था, जहां वह मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुआ मैच देखने आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed