15 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर वेबसीरीज सेक्रेड गेम्स 2 रिलीज हुई जिसमें सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और पंकज त्रिपाठी की मुख्य भूमिका है। पहले सीजन की लोकप्रियता के बाद दूसरे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वेबसीरीज को अनुराग कश्यप और नीरज घेवन ने मिलकर निर्देशित किया है।
विद्या सिन्हा के निधन से लेकर मीका सिंह पर बैन सहित ये हैं इस हफ्ते की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त को ही फिल्म मिशन मंगल और बाटला हाउस ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी। मिशन मंगल में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति ने किया है। वहीं बाटला हाउस की बात करें तो जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर ने मुख्य किरदार निभाए हैं। फिल्म के निर्देशक निखिल आडवाणी हैं।
पढ़ें:दूसरे दिन अक्षय को लगा बड़ा झटका, 'मिशन मंगल' के कलेक्शन में 40 फीसदी की बड़ी गिरावट
गायक मीका सिंह पाकिस्तान में परफॉर्म करने के बाद से विवादों में हैं। बता दें कि मीका सिंह ने परवेज मुशर्रफ के करीबी के यहां कराची में 8 अगस्त को एक कार्यक्रम किया था। वीडियो को पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने शेयर किया था। वीडियो सामने आने के बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने मीका के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही उनसे जुड़े प्रोडक्शन हाउस, म्यूजिक कंपनी और उनके सभी एसोसिएशन का बहिष्कार किया है।
पढ़ें:इस टीवी एक्ट्रेस ने किया मीका सिंह का समर्थन, कहा- हो सकता है आतंकवादियों को पकड़ने गए हों
विद्या सिन्हा का 15 अगस्त को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वो 72 साल की थीं । विद्या को दिल और फेफड़ों से संबंधित समस्या थी। उन्होंने अपने करियर में रजनीगंधा, छोटी सी बात, पति पत्नी और वो, मेरा जीवन, इनकार, जीवन मुक्त, किताब, तुम्हारे लिए और सबूत जैसी कई बेहतरीन फिल्में की हैं।
पढ़ें: विद्या सिन्हा के निधन की खबर सुनकर दुखी हुए अमिताभ बच्चन, ट्वीट कर कही ये बात
प्रभास की फिल्म साहो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक्शन पैक्ड ट्रेलर में प्रभास जबरदस्त स्टंट करते नजर आए। फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे और नील नितिन मुकेश के लुक भी काफी कमाल के दिखे। सुजीत निर्देशित फिल्म 30 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।
पढ़ें:तो क्या 'बाहुबली' से भी आगे निकलेगी प्रभास की 'साहो'? रिलीज से पहले कमाए 320 करोड़!