फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेक्रेड गेम्स की हीरोइन ने शुरू की किसानों की बात, टिड्डियों से बचाव के लिए उठाए ये कदम

Fri, 29 May 2020 12:09 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 29 May 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
Sacred Games actress Rajshri Deshpande will help farmers who phasing locust attack
राजश्री देशपांडे - फोटो : फाइल फोटो

भारत में फसलों पर हुए टिड्डी दल के हमले से सभी भारतीय किसान परेशान हैं। महामारी के इस दौर में इन किसानों की मदद करने के लिए भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने कुछ गैर सरकारी संस्थाओं और स्वयंसेवकों से हाथ मिलाया है। राजश्री पिछले 50 दिनों से देश में लॉकडाउन होने के कारण केरल में फंसी हुई थीं। 

Sacred Games actress Rajshri Deshpande will help farmers who phasing locust attack
राजश्री देशपांडे - फोटो : फाइल फोटो

लॉकडाउन के चौथे दौर में जैसे ही सार्वजनिक व्यवस्थाओं में थोड़ी ढील दी गई, राजश्री वापस अपने घर आ गई हैं। महाराष्ट्र के किसानों के लिए इस समय तीन तीन समस्याएं हैं। जिनमें टिड्डी दल का हमला और लॉकडाउन के अलावा सूखा भी है। राजश्री का कहना है कि ये सभी समस्याएं किसानों के जेहन में घबराहट पैदा कर रही हैं। 

Sacred Games actress Rajshri Deshpande will help farmers who phasing locust attack
राजश्री देशपांडे - फोटो : फाइल फोटो

वह कहती हैं, 'इन रेगिस्तानी टिड्डियों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं है। हम उनकी निगरानी करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कुछ भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। जिन किसानों ने संतरे और अनार उगाने में लगभग दो साल खर्च किए हैं उनके लिए यह बहुत ही चिंता का विषय है। अगर उनकी फसल पर टिड्डियों का हमला होता है तो वह गहरे नुकसान में जा सकते हैं। और इस समय देश की अर्थव्यवस्था तो पहले से ही गड़बड़ाई हुई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sacred Games actress Rajshri Deshpande will help farmers who phasing locust attack
राजश्री देशपांडे - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के इस समय में किसानों के पास रोजगार की भी एक बड़ी समस्या है। अपने होमटाउन औरंगाबाद में राजश्री ने गन्ना किसानों के उद्योग को देश में सेनिटाइजर की खपत ज्यादा होने की वजह से सैनिटाइजर उद्योग में बदल दिया है। वह कहती हैं, 'राज्य में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है इसलिए हमने औरंगाबाद में अपने गन्ना कारखानों को सेनिटाइजर कारखाने में बदल दिया है। इससे किसानों को रोजगार भी मिलेगा और वह स्वयं की रक्षा के लिए तैयार भी रहेंगे।'

विज्ञापन
Sacred Games actress Rajshri Deshpande will help farmers who phasing locust attack
राजश्री देशपांडे - फोटो : सोशल मीडिया

राजश्री को आशा है कि अगर इन संकटों से दो कदम आगे रहा जाए तो इन से निजात पाई जा सकती है। लॉकडाउन के दौरान अपनी यात्रा के बारे में बताते हुए राजश्री करती हैं, 'स्वयंसेवक दिन और रात एक कर के काम कर रहे हैं इसलिए यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं उनके साथ हमेशा खड़ी रहूं। मैं मुंबई पहुंच गई हूं और आते ही मैंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।' राजश्री को भारतीय सिनेमा में पान नलिन की फिल्म 'एंग्री इंडियन गॉडेस' में एक आक्रामक किरदार के लिए जाना जाता है। वह वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स' में भी बोल्ड सीन देने के बाद चर्चा में रही थीं।

पढ़ें: जब सुनील दत्त ने परेश रावल को लिखा था खास पत्र, आज भी अभिनेता ने संभाल कर रखी है चिट्ठी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed