सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सड़क 2 के ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, आलिया ने दुनिया को दिखाई फिल्म की ये खास झलकियां

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 10 Aug 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Sadak 2 trailer alia bhatt releases father’s come back films posters sanjay dutt Mahesh bhatt
संजय दत्त, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्माता निर्देशक महेश भट्ट की बड़े परदे पर बतौर निर्देशक वापसी की राह तक रहे उनके प्रशंसकों के लिए सोमवार का दिन सरप्राइज लेकर आया। फिल्म सड़क 2 का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज होने जा रहा है और उससे एक दिन पहले फिल्म में लीड रोल कर रहीं महेश भट्ट की बेटी आलिया ने फिल्म के पोस्टर्स सोशल मीडिया पर साझा किए।

Trending Videos
Sadak 2 trailer alia bhatt releases father’s come back films posters sanjay dutt Mahesh bhatt
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘सड़क’ की सीक्वल के तौर पर बनी ‘सड़क 2’ में सबकी निगाहें संजय दत्त के रोल पर ही लग रही हीं। ‘सड़क’ में उनके साथ हीरोइन थीं पूजा भट्ट और यहां इसकी सीक्वल के जिस पोस्टर में संजय दत्त का रौद्र रूप नजर आ रहा है, उसमें उनके पीछे पूजा भट्ट की तस्वीर नजर आ रही है। संजय दत्त के हाथ में अंतिम संस्कार के समय प्रयोग होने वाल अग्निपात्र भी दिख रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sadak 2 trailer alia bhatt releases father’s come back films posters sanjay dutt Mahesh bhatt
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आलिया भट्ट का अपना पोस्ट भी कम कौतूहल जगाने वाला नहीं है। इस पोस्टर से फिल्म ‘सड़क 2’ का हल्का सा अंदाजा भी मिलता है। ऐसा लगता है कि इस बार भी प्रेम कहानी में कुछ तो बड़ा संकट आने वाला है। आलिया के इस पोस्टर में उनके किरदार के चारों तरफ आग लगी हुई है।
 

Sadak 2 trailer alia bhatt releases father’s come back films posters sanjay dutt Mahesh bhatt
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दो बहुत ही खतरनाक टाइप पोस्टर्स के बाद जो तीसरा पोस्टर सड़क 2 का सामने आया है, उसमें दिख रहे हैं, आदित्य रॉय कपूर। पहले दोनों पोस्टरों में जहां आलिया और संजय दत्त दोनों का लुक थोड़ा गंभीर टाइप है, वहीं इस पोस्ट में जीवन के दूसरे रंग दिख रहे हैं। यहां आदित्य का लुक काफी खुश दिख रहा है और उनके आसपास का मौहाल भी जीवन से भरा दिखता है।
 

विज्ञापन
Sadak 2 trailer alia bhatt releases father’s come back films posters sanjay dutt Mahesh bhatt
सड़क 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको बता दें कि यह दूसरा मौका होगा जब आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। इससे पहले यह तीनों करण जौहर की फिल्म कलंक में दिखाई दिए थे। वहीं सड़क 2 से अभिनेत्री पूजा भट्ट लंबे समय बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इसके साथ ही बता दें कि महेश भट्ट निर्देशित आखिर फिल्म ‘कारतूस’ 1999 में रिलीज हुई थी।


पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची रिया चक्रवर्ती, अपनी नई याचिका में लगाई ये गुहार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed