{"_id":"609a40c03a8d0b06c53a6c21","slug":"sadashiv-amrapurkar-birthday-interesting-facts-about-famous-villain-of-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सड़क' में किन्नर के किरदार से मिली खूब लोकप्रियता, धर्मेंद्र का लकी-चार्म हुआ करता था यह खलनायक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सड़क' में किन्नर के किरदार से मिली खूब लोकप्रियता, धर्मेंद्र का लकी-चार्म हुआ करता था यह खलनायक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 11 May 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सदाशिव अमरापुरकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म में एक विलेन की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। ऐसा माना जाता है कि जितना खूंखार विलेन होगा, फिल्म उतनी ही सुपरहिट साबित होगी। बॉलीवुड ने भी अपने दर्शकों को विलेन के ऐसे भयानक रूप दिखाए हैं कि स्क्रीन पर उनके आते ही लोग हीरो की सलामती की दुआएं मांगने लगते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे रहे हैं जिन्होंने विलेन का किरदार कुछ इस तरह निभाया कि वो हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बस गए। इन्हीं में एक कलाकार थे सदाशिव अमरापुरकर। इनका जन्म 11 मई 1950 को महाराष्ट्र के अहमदनगर में हुआ था। आइए इस खास मौके पर उनके जीवन से जुड़े कुछ अहम किस्सों पर डालते हैं एक नजर...
2 of 6
सदाशिव अमरापुरकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सदाशिव ने फिल्म 'सड़क' में खतरनाक विलेन का किरदार निभाया था। वो दर्शकों के पसंदीदा खलनायकों में से एक हुआ करते थे। सदाशिव का निधन साल 2014 में फेफड़ों में संक्रमण की बीमारी के चलते हो गया था लेकिन उनकी अदाकारी आज भी लोगों के दिल में रच-बस गई है।
3 of 6
सदाशिव अमरापुरकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सदाशिव ने बॉलीवुड के लगभग सभी सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। इनमें धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर, संजय दत्त और सलमान खान तक के नाम शामिल हैं। सदाशिव का सबसे यादगार रोल फिल्म 'सड़क' का माना जाता है। इस फिल्म में उन्होंने 'किन्नर' का रोल किया था जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सदाशिव अमरापुरकर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सदाशिव को पहला ब्रेक फिल्ममेकर गोविंद निहलानी ने फिल्म 'अर्द्ध सत्य' में दिया था। हालांकि रोल छोटा था लेकिन उनके किरदार की खूब तारीफ हुई थी। इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म खामोश में सदाशिव ने बेहतरीन भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
5 of 6
सदाशिव अमरापुरकर
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'आखिरी रास्ता' में भी सदाशिव ने बेहतरीन किरदार निभाया था। वहीं धर्मेंद्र तो सदाशिव को अपने लिए काफी लकी मानते थे। वैसे तो सदाशिव ने अपना करियर उन दिनों शुरू किया जब धर्मेंद्र शिखर पर थे। धर्मेंद्र को उनका अंदाज इतना पसंद आया कि सदाशिव के अलावा उन्हें और कोई विलेन पसंद ही नहीं आता था। जानकार कहते थे कि धर्मेंद्र उन्हें अपने लिए ‘लकी’ मानने लगे थे। यही कारण है कि सदाशिव अमरापुरकर उनके साथ दो-चार नहीं बल्कि 11 फिल्मों में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।