{"_id":"5da7dbf98ebc3e93db11ba53","slug":"saif-ali-khan-and-kareena-kapoor-celebrate-their-7th-wedding-anniversary-with-son-taimur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना-सैफ ने बेहद सादगी से मनाई शादी की 7वीं सालगिरह, तैमूर को गोद में लेकर काटा केक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना-सैफ ने बेहद सादगी से मनाई शादी की 7वीं सालगिरह, तैमूर को गोद में लेकर काटा केक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 17 Oct 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kareena saif
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी की थी। शादी के 7 साल बाद भी इस कपल का प्यार वैसा ही है। दोनों को अक्सर साथ स्पॉट किया जाता है। यह कपल 'सैफीना' के नाम से भी मशहूर है। 16 अक्टूबर को दोनों ने अपनी शादी की एनिवर्सरी साथ में मनाई। यह एक प्राइवेट पार्टी थी, जहां परिवार के कुछ लोग ही मौजूद थे ।
2 of 5
kareena saif
- फोटो : social media
दोनों ने साथ में हार्ट शेप चॉकलेट केक काटा । पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । एक फोटो में करीना और सैफ बेटे तैमूर के साथ नजर आ रहे हैं । वहीं दूसरी तस्वीर में करीना के हाथ में वाइन का गिलास है और वो सैफ के साथ पोज दे रही हैं ।
3 of 5
kareena karisma
- फोटो : social media
सैफ-करीना ने अपनी एनिवर्सरी बहुत सादगी से मनाई । इस दौरान करीना ब्राउन कलर के टॉप और जींस में दिखीं । वहीं सैफ बलू शर्ट और व्हाइट पैंट पहने नजर आए । इस तस्वीर को पूनम दमानिया ने शेयर किया है । उन्होंने कैप्शन में इस कपल को बधाई दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सैफ अली खान और करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस प्राइवेट पार्टी में करीना की बहन करिश्मा कपूर भी मौजूद थीं । उन्होंने सैफीना के साथ सेल्फी ली । बता दें कि सैफ और करीना की उम्र में 10 साल का फासला है हालांकि दोनों के रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। शादी के बाद भी दोनों अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं ।
करीना ने शादी से पहले सैफ के सामने एक शर्त भी रखी थी । इस बात की जानकारी करीना ने एक इंटरव्यू में दी थी । उन्होंने कहा था, 'मैंने सैफ को अपना लाइफ पार्टनर इसलिए चुना था क्योंकि मैं एक सेल्फ डिपेंडेंट वुमन की तरह रहना चाहती थी। मैं शादी के बाद भी काम करना चाहती थी और सैफ ने मेरी ये बात मानी थी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।