{"_id":"5e26f2898ebc3e4b2e5e235f","slug":"saif-ali-khan-comment-on-concept-of-india-bjp-leader-meenakashi-lekhi-took-a-dig-at-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब बीजेपी नेता ने साधा सैफ पर निशाना, कहा- 'तुर्क भी तैमूर को क्रूर मानते थे लेकिन कुछ लोग बेटे...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब बीजेपी नेता ने साधा सैफ पर निशाना, कहा- 'तुर्क भी तैमूर को क्रूर मानते थे लेकिन कुछ लोग बेटे...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 21 Jan 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मीनाक्षी लेखी , सैफ अली खान
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सैफ अली खान ने कहा है कि 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में इतिहास के तथ्यों को लेकर की गई छेड़छाड़ खतरनाक है। सैफ ने कहा कि मेरा मानना है कि इंडिया की अवधारणा अंग्रेजों ने दी और शायद इससे पहले नहीं थी। सैफ अपने इस बयान के बाद लगातार ट्रोल हो रहे हैं। तारिक फतेह के बाद अब बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने उन्हें निशाने पर लिया है।
2 of 4
मीनाक्षी लेखी
मीनाक्षी लेखी ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'तुर्क भी तैमूर को क्रूर मानते थे लेकिन कुछ लोग अपने बच्चों का नाम तैमूर के नाम पर रखते हैं।' बता दें तैमूर के नाम को लेकर विवाद पहली बार नहीं है। इससे पहले भी उनके नाम को लेकर सवाल उठ चुके हैं। बता दें कि तैमूर लंग एक तुर्क शासक था। तैमूर ने 14वीं सदी में दिल्ली और कश्मीर में जमकर लूटपाट की थी। तैमूर के लिए लूट और क़त्लेआम मामूली बातें थीं। लेकिन करीना ने नाम को लेकर उठे विरोध के बाद कहा था- मुझे इस नाम का मतलब पंसद आया इसलिए मैंने अपने बेट का नाम तैमूर रखा।
Even Turks find Taimur a brute ! But some people choose to name their children Taimur . https://t.co/T9xX5qihAw
मीनाक्षी लेखी से पहले तारिक फतेह ने सैफ को ट्रोल करते हुए कहा था- बॉलीवुड में इतिहास के जानकार #SaifAliKhan का दावा है कि "अंग्रेजों के आने तक" भारत की कोई अवधारणा नहीं थी। बिल्कुल सही। फ्रैंच ईस्ट इंडिया कंपनी चीन के बारे में थी और वास्को डी गामा इंडिया नहीं फिजी गए थे। आखिरी बार इतिहास से प्रेरित होकर उन्होंने बेटे का नाम तैमूर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Saif Ali Khan
- फोटो : Social Media
बता दें अली खान ने कहा था कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ गलत है। फिल्म 'तान्हाजीः अनसंग वॉरियर' में उन्होंने मुगल जनरल उदयभान राठौड़ की भूमिका निभाई है। इसमें सैफ अली खान के उदयभान राठौर के किरदार को निगेटिव दिखाया गया है क्योंकि उसे औरंगजेब का वफादार बताया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।