फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मुक्काबाज' को कड़ी टक्कर दे रही 'कालाकांडी', जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

Sun, 14 Jan 2018 03:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Jan 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
saif ali khan film kaalakandi second day box office collection
saif ali khan
सैफ अली खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कालाकांडी' आमिर खान को काफी पसंद आई। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ का था। पहले दिन के आंकड़े देखने के बाद यह उम्मीद की जा रही थी कि कालाकांडी अपने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस और अच्छे आंकड़े दर्ज करायेगी। हालांकि फिल्म दूसरे दिन ऐसा करने में नाकामयाब रही है।
saif ali khan film kaalakandi second day box office collection
saif ali khan
‌'कालाकांडी' ने दूसरे दिन 1.20 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही। लेकिन सैफ की पिछली फिल्मों जैसे 'रंगून' और 'शेफ' से ये आंकड़ा बेहतर है। सैफ की इस फिल्म के साथ '1921' और 'मुक्काबाज' भी रिलीज हुई थी। ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े शेयर किए हैं, जिनके अनुसार फिल्म की कमाई में गिरावट आयी है।
 

 
saif ali khan film kaalakandi second day box office collection
saif
ये एक ब्लैक कॉमेडी है। जो खास दर्शकों के लिए बनाई गई है। ये फिल्म 40 करोड़ के बजट में बनी है। अपनी लागत निकालने के लिए 'कालाकांडी' को लंबा सफर तय करना है। क्योंकि कालाकांडी से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री सैफ अली खान की वापसी की उम्मीद कर रही थी, ऐसे में दूसरे दिन का आंकड़ा काफी निराश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
saif ali khan film kaalakandi second day box office collection
सैफ अली खान
फिल्म के डायरेक्टर अक्षत वर्मा ने इससे पहले 'डेल्ही बेली' जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। फिल्म में सैफ के काम को दर्शकों ने पसंद किया है। लेकिन अभी भी उन्हें एक सोलो हिट का इंतजार है। सैफ की पिछली फिल्मों की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में 'बुलेट राजा' की।
विज्ञापन
saif ali khan film kaalakandi second day box office collection
सैफ अली खान
2014 में 'हमशकल्स', 'हैप्पी एंडिंग' की। फिर 2015 में 'फैंटम' और 2017 में 'शेफ' व 'रंगून' की। पिछले 5 सालों में 6 फिल्में की लेकिन इनमें से किसी ने भी सैफ को खुशी नही दी। सैफ अभी भी एक हिट के लिए तरस रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed