{"_id":"64a7e0590a081a06f40ba21a","slug":"saif-ali-khan-hrithik-roshan-film-vikram-vedha-world-television-premiere-on-july-9-actor-shared-his-happiness-2023-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saif Ali: 'विक्रम वेधा' के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से उत्साहित सैफ अली खान, फिल्म के उद्देश्य पर की चर्चा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saif Ali: 'विक्रम वेधा' के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से उत्साहित सैफ अली खान, फिल्म के उद्देश्य पर की चर्चा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 07 Jul 2023 03:22 PM IST
सार
सैफ अली खान 'विक्रम वेधा' के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के लिए काफी उत्साहित हैं। साथ ही फिल्म के उद्देश्य पर चर्चा करते नजर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान इन दिनों ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' में रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। हालांकि, फिल्म रिलीज के बाद से ही एक्टर के लुक और उनके डायलॉग की जमकर आलोचना हो रही है। मूवी फ्लॉप के कगार पर है। इससे पहले रिलीज हुई सैफ की एक्शन-ड्रामा 'विक्रम वेधा' भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। वहीं, अब सैफ ने 'विक्रम वेधा' पर बात करते हुए फिल्म के उद्देश्य को समझाने की कोशिश की है।
2 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान ने कहा है कि फिल्म 'विक्रम वेधा' अच्छे और बुरे दृष्टिकोण को बदलना कितना चुनौतीपूर्ण होता है, यह बताती है। फिल्म में सैफ एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आए थे। सैफ ने अपने किरदार को विकसित करने में बहुत समय और ऊर्जा लगाई थी। फिल्म में दर्शकों ने ऋतिक रोशन के 'वेधा' के किरदार को खूब सराहा, और सैफ के 'विक्रम' की भूमिका की भी तारीफ हुई।
3 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान ने फिल्म के टीवी प्रीमियर के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए साझा किया कि 'विक्रम वेधा' को सही या गलत के दो विपरीत दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के लिए दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था। वही, इसे लेकर हिंदी मूवी क्लस्टर, वायकॉम 18 के बिजनेस हेड रोहन लावसी ने कहा, 'विक्रम वेधा एक प्रसिद्ध पुलिसकर्मी और एक खूंखार अपराधी की कहानी है, जो दुनिया को काले और सफेद रंग में देखता है।'
'विक्रम वेधा' में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन के अलावा राधिका आप्टे समेत कई बेहतरीन कलाकार थे। यह मूवी रविवार को कलर्स सिनेप्लेक्स पर प्रसारित होगी। फिल्म का निर्देशन पुष्कर-गायत्री ने किया था, और इसमें एक माननीय पुलिस अधिकारी और एक खूंखार डकैत के बीच टकराव को दर्शाया गया है।
वहीं, 'विक्रम वेधा' का डिजिटल प्रीमियर 12 मई, 2023 को जियो सिनेमा पर तय किया गया है, और इसके 400 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता मुफ्त में फिल्म देख सकेंगे। फिल्म को गुलशन कुमार, टी-सीरीज़ और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स और जियो स्टूडियो के सहयोग से प्रस्तुत किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।