फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब इस ओटीटी फिल्म में अटका पटौदी के नवाब का दिल, पढ़िए हैरान करने देने वाली मनोरंजक जानकारी

Mon, 16 Nov 2020 10:55 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 16 Nov 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan in talks to sign yet untitled Netflix film says it is  wonderful script
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम के साथ करने में व्यस्त हैं। इसी के साथ सैफ की बातचीत एक और फिल्म के लिए चल रही है जोकि एक बड़े ओटीटी के लिए बनने वाली है। इस खबर की जानकारी खुद सैफ ने एक इंटरव्यू में दी। उन्होंने बताया है कि उनकी बातचीत ओटीटी की एक ओरिजिनल फिल्म के लिए चल रही है। उन्होंने इस फिल्म की पटकथा सुनी है और उन्हें वह पसंद भी आ गई है।

Saif Ali Khan in talks to sign yet untitled Netflix film says it is  wonderful script
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सैफ अली खान हिंदी सिनेमा के उन बड़े कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने सबसे पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रख दिया। अब वह एक बार फिर से एक बड़े डिजिटल प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाले हैं। एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा, 'मैंने हाल ही में एक पटकथा सुनी है जो एक ओटीटी की ओरिजिनल फिल्म होगी। मुझे वह पटकथा पसंद आई है। साथ ही उस फिल्म का विचार और निर्देशक भी अच्छे हैं। मेरे पास काम और भी है इसलिए हम तारीखों पर काम कर रहे हैं। हो सकता है कि जल्द ही मैं वह फिल्म साइन कर लूंगा।'

Saif Ali Khan in talks to sign yet untitled Netflix film says it is  wonderful script
सैफ अली खान - फोटो : फाइल

सैफ ने कुछ ही दिनों पहले रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी के साथ 'बंटी और बबली 2' की शूटिंग खत्म की है। उसके बाद वह अपनी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग करने के लिए डलहौजी चले गए। उनका नाम ओम राउत की आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' से भी जुड़ चुका है। इस फिल्म में सैफ लंकेश यानी रावण का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास होंगे। लंकेश के किरदार को निभाने के लिए सैफ बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं। ये अलग बात है कि फिल्म के लिए सीता की तलाश अब भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan in talks to sign yet untitled Netflix film says it is  wonderful script
सैफ अली खान - फोटो : फाइल

सैफ का कहना है कि लंकेश पौराणिक कथाओं और हमारी संस्कृति के सबसे बड़े किरदारों में से एक हैं। अब देखना यह होगा कि इसे किस तरह पेश किया जाता है। क्या हर समय लंकेश के 10 सिर होंगे या फिर इन्हें किसी और तरीके से दिखाया जाएगा? वैसे तो यह तकनीकी का जमाना है। फिर भी इस किरदार को करने में मजा आने वाला है। सैफ चाहते हैं कि उनकी फिल्म 'आदिपुरुष' के साथ 'भूत पुलिस' भी 3डी में सिनेमाघरों में ही रिलीज हो। क्योंकि, ये दोनों ही फिल्में परिवार के मनोरंजन के लिए बनेंगी। सैफ अली अब्बास जफर की एक वेब सीरीज 'तांडव' में एक राजनीतिज्ञ का किरदार भी निभाते हुए नजर आएंगे।

सिनेमा को साउथ से मिल रही असल संजीवनी, इन दो सितारों ने बनाए चाहने वालों के बीच नए रिकॉर्ड

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed