फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिनेमा को साउथ से मिल रही असल संजीवनी, इन दो सितारों ने बनाए चाहने वालों के बीच नए रिकॉर्ड

Mon, 16 Nov 2020 10:13 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 16 Nov 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Dhanush and Sai Pallavi Starrer Film Maari 2 Song Rowdy Baby Hits 1 Billion on Youtube
राउडी बेबी गाना - फोटो : Youtube

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय की आने वाली फिल्म 'मास्टर' का टीजर रिलीज हुए मात्र दो दिन ही बीते हैं और इस टीजर ने दर्शकों को भरपूर आकर्षित किया है। बीते शनिवार को यूट्यूब पर रिलीज हुआ फिल्म 'मास्टर' का यह टीजर अब तक ढाई करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और बड़ी बात यह है कि अब तक इस टीजर को 21 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद भी किया है। देश में किसी फिल्म के टीजर को इतने लाइक्स मिलना अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

Dhanush and Sai Pallavi Starrer Film Maari 2 Song Rowdy Baby Hits 1 Billion on Youtube
साउथ के सुपरस्टार विजय - फोटो : instagram/official_actor_vijay

लोकेश कनागराज के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'मास्टर' में विजय एक कॉलेज प्रोफेसर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। जैसा कि टीजर में दिखाया गया है कि विजय कॉलेज में प्रोफेसर तो हैं लेकिन साथ ही वह शराबी भी है। इस एक्शन पैक्ड ड्रामा फिल्म में विजय सेतुपति खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में मालविका मोहनन, अर्जुन दास, एंड्रिया जेरेमिया और शांतनु भाग्यराज भी अहम भूमिकाओं में रहेंगे।

Dhanush and Sai Pallavi Starrer Film Maari 2 Song Rowdy Baby Hits 1 Billion on Youtube
धनुष - फोटो : ट्विटर

अब जब देश में सिनेमाघर खुल गए हैं तो फिल्म के निर्माता जल्द ही इसके रिलीज की तारीख की घोषणा कर सकते हैं। इधर, विजय की फिल्म 'मास्टर' के टीजर ने 21 लाख से ज्यादा लाइक्स कमाए और उधर वर्ष 2018 में आई तमिल भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म 'मारी 2' के एक गीत 'राउडी बेबी' ने यूट्यूब पर अपने एक बिलियन यानी सौ करोड़ व्यूज पूरे कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanush and Sai Pallavi Starrer Film Maari 2 Song Rowdy Baby Hits 1 Billion on Youtube
साई पल्लवी - फोटो : instagram

यह गीत सुपरस्टार धनुष और साई पल्लवी पर फिल्माया गया है। इसी के साथ इतने दर्शक जुटाने वाला दक्षिण भारतीय फिल्मों का यह पहला गीत बन गया है। इसकी खुशी धनुष और साई पल्लवी दोनों ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके जाहिर की है।

विज्ञापन
Dhanush and Sai Pallavi Starrer Film Maari 2 Song Rowdy Baby Hits 1 Billion on Youtube
Dhanush - फोटो : फाइल फोटो

धनुष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'यह एक अजीब इत्तेफाक है कि हमारे गीत 'राउडी बेबी' ने यूट्यूब पर एक बिलियन व्यूज उस दिन ही पाए हैं जिस दिन मेरे पुराने गीत 'कोलावेरी डी' की नौवीं सालगिरह है। यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि हमारा गीत पहला दक्षिण भारतीय गीत है जिसने यूट्यूब पर एक बिलियन व्यूज कमाए हैं। पूरी टीम का दिल से धन्यवाद।' साई पल्लवी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'राउडी बेबी को एक बिलियन बार प्यार मिलने के लिए आप सब का बहुत-बहुत धन्यवाद। यह गिनती हर रोज बढ़ रही है।'


पढ़ें: Bigg Boss 14: सलमान खान ने उड़ाई राहुल वैद्य की खिल्ली, बोले- 'दिशा तो थाईलैंड में है'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed