फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: सलमान खान ने उड़ाई राहुल वैद्य की खिल्ली, बोले- 'दिशा तो थाईलैंड में है'

Mon, 16 Nov 2020 09:25 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 16 Nov 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Teases Rahul Vaidya Over Girlfriend Disha Parmar On Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar
सलमान खान, राहुल वैद्य - फोटो : Twitter: @biggboss

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 14 काफी सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में कुछ दिन पहले शो के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य ने अपनी खास दोस्त दिशा परमार को शादी के लिए प्रपो किया था। जिसके बाद से ही राहुल और दिशा दोनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अब हाल ही में हुए वीकेंड का वार स्पेशल में सलमान खान ने इस प्रपोजल को लेकर राहुल की जमकर टांग खिंचाई की।

Salman Khan Teases Rahul Vaidya Over Girlfriend Disha Parmar On Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar
राहुल वैद्य - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल राहुल वैद्य ने नेशनल टेलीविजन पर गर्लफ्रेंड से प्यार का इजहार किया और बताया कि वह पिछले दो सालों से एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। इसके बाद दिशा के जन्मदिन के मौके पर राहुल ने बिग बॉस हाउस के अंदर से दिशा को सभी के सामने शादी के लिए प्रपोज किया।

Salman Khan Teases Rahul Vaidya Over Girlfriend Disha Parmar On Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar
राहुल वैद्य - फोटो : instagram: colorstv

वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने राहुल वैद्य को उनकी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के नाम से खूब चिढ़ाया। इसके बाद सलमान ने राहुल को एक ऐसी बात बताई जिसे सुनकर राहुल वैद्य टेंशन में आ गए। सलमान खान ने राहुल से पूछा कि दिशा का कोई जवाब आया। इस पर राहुल ने बताया कि अभी तक उनके प्रपोजल का कोई जवाब नहीं आया है। इस पर सलमान राहुल की टांग खिंचाई करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Teases Rahul Vaidya Over Girlfriend Disha Parmar On Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar
सलमान खान - फोटो : instagram: colorstv

सलमान ने राहुल से कहा, 'दिशा ने आपके प्रपोजल का जवाब नहीं दिया क्योंकि वह इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड के साथ थाइलैंड में छुट्टी मना रही हैं।' सलमान की बात सुनते ही तमाम घरवाले जोर-जोर से हंसने लगते हैं और राहुल खुद टेंशन में आ जाचे हैं। राहुल सलमान से कहते हैं कि वह ऐसी बातें ना करें। इस पर सलमान फिर राहुल से मजाक करते हैं और कहते हैं, 'क्या लोग थाईलैंड सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ ही जा सकते हैं?'

विज्ञापन
Salman Khan Teases Rahul Vaidya Over Girlfriend Disha Parmar On Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar
राहुल वैद्य - फोटो : instagram: colorstv

सलमान खान यहीं नहीं रुके उन्होंने दिशा के जवाब को लेकर क्रिएटिव्स से बात करने का नाटक भी किया। हालांकि, सलमान खान मस्ती मजाक कर रहे थे, लेकिन राहुल वैद्य उनकी बातें सुनकर वाकई में टेंशन में दिखे। बता दें कि दिशा परमार टेलीविजन अभिनेत्री हैं। दिशा 'प्यार का दर्द है मीठा- मीठा प्यारा', 'वो अपना सा' जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं।

पढ़ें: शिबानी दांडेकर के साथ मालदीव्स में समय बिता रहे हैं फरहान अख्तर, बेटी अकीरा भी है साथ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed