{"_id":"5a3e29384f1c1b74698c375d","slug":"saif-ali-khan-kaalakaandi-first-song-swagpur-ka-chaudhary-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कालाकांडी' का पहला गाना देखकर नहीं होगा यकीन, ये एक्टर है 'स्वैगपुर का चौधरी' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कालाकांडी' का पहला गाना देखकर नहीं होगा यकीन, ये एक्टर है 'स्वैगपुर का चौधरी'
Sat, 23 Dec 2017 03:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
Updated Sat, 23 Dec 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
saif ali khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की किस्मत फिल्मी दुनिया में कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है। उनकी फिल्म 'शेफ' के फ्लॉप होने के बाद अब एक बार फिर वो अपने लक को आजमाने दर्शकों के सामने आने वाले हैं। अब सैफ अली खान फिल्म 'कालाकांडी' में नजर आएंगे। जिसका ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया गया है। अब इस फिल्म का पहला गाना 'स्वैगपुर का चौधरी' जारी किया गया है।
गाने को स्पेशल इफेक्ट के साथ मजेदार बनाया गया है। जिसमें सैफ खूब मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। सैफ के साथ फिल्म के अन्य कलाकार दीपक डोबरियाल, अक्षय ओबेरॉय और कुणाल रॉय कपूर भी हैं। यह गाना अक्षय वर्मा ने गाया है और इसे लिखा भी उन्होंने ही है।
3 of 5
saif ali khan
'कालाकांडी' एक डार्क कॉमेडी फिल्म है। जिसमें सैफ अली खान कैंसर के मरीज होते हैं जब उन्हें पता चलता है कि उन्हें कैंसर है तो वो मानसिक संतुलन खो बैठते हैं, इस फिल्म में सैफ का कैरेक्टर डार्क शेड में है। इसके अलावा ट्रेलर में आपको बोल्ड सीन्स और गालियों की भरमार मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
saif ali khan
यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है, जिसमें सेंसर बोर्ड ने 73 कट्स लगाने के आदेश दिए थे। फिल्म 'कालाकांडी' पहले सितंबर 2017 में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब वो 12 जनवरी 2018 को रिलीज होगी। ट्रेलर से कुछ समय पहले ही फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : ये एक्टर बना 'स्वैगपुर का चौधरी', हरियाणवी अंदाज देखकर नहीं होगा यकीन
पोस्टर में सैफ पीले कलर का फर वाला कोट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सारी छोटी-छोटी चोटियां बनाई हुई हैं और उनके एक हाथ में पिस्तौल नजर आ रही है। पोस्टर में सैफ का लुक देखकर सबको हैरानी हो रही थी क्योंकि वो सच में अजीब दिख रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।