काफी समय से सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान के बॉलीवुड डेब्यू की खबरों से फिल्मी गलियारा गर्माया हुआ है। कुछ दिनों पहले ही खबरे आई थी कि सारा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अमृता को सैफ का रवैया बिल्कुल पसंद नहीं है।
{"_id":"595482a44f1c1b87118b4679","slug":"saif-ali-khan-opens-up-on-amrita-singh-over-sara-ali-khan-debut-in-kedarnath-with-siddharth-malhotra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमृता के बयान पर आया सैफ का जवाब, बेटी के डेब्यू पर फंसा था पेंच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमृता के बयान पर आया सैफ का जवाब, बेटी के डेब्यू पर फंसा था पेंच
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सैफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं और वो खुश हैं कि सारा जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। हम सब कलाकारों के खानदान ताल्लुक रखते हैं और जाहिर सी बात है कि सारा के अंदर भी वही गुण हैं। लेकिन मैं उसे लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हूं क्योंकि एक्टिंग का प्रोफेशन टिकाऊ करियर नहीं है, क्योंकि मैं उससे प्यार करता हूं इसलिए मैं उसे लेकर परेशान हूं। इससे ज्यादा मैं और कुछ नहीं कहना चाहता।
इसी को लेकर बताया जा रहा था कि अमृता को सैफ का ये बयान बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होने इसे गैर जिम्मेदाराना बताया है। मतलब कि अमृता को लग रहा था कि सैफ सारा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सीरियस नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब इस कड़ी में सैफ ने कहा है कि वो भी सारा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अमृता की तरह काफी सीरियस है। उन्होंने कहा है कि वो अपनी बेटी को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। सैफ ने आगे बताया कि उनका अमृता का इरादा एक जैसा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सैफ ने अमृता के उस बयान को अफवाह बताया है जिसमें अमृता ने उन्हें सारा के डेब्यू को लेकर गैर जिम्मेदाराना बताया था।