{"_id":"5cdfd64cbdec2207680eb955","slug":"saif-ali-khan-reveals-why-he-take-son-taimur-ali-khan-on-his-shoulder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैफ अली खान ने पहली बार खोला राज, बेटे तैमूर को कंधे पर बैठाकर क्यों घूमते हैं?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैफ अली खान ने पहली बार खोला राज, बेटे तैमूर को कंधे पर बैठाकर क्यों घूमते हैं?
Sat, 18 May 2019 04:57 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 18 May 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali khan, Taimur and Kareena
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाॅलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले छोटे नवाब यानी तैमूर अली खान अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। तैमूर के स्टारडम का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इतनी छोटी उम्र में ही उनके नाम के कई फैन पेज सोशल मीडिया पर चलते हैं जिनमें लाखों फाॅलोवर्स हैं। तैमूर की जैसे ही कोई तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर आती है वैसे ही छा जाती है।
taimur ali khan
- फोटो : manav manglani
यूं तो आपने तैमूर को कई बार अपने पापा सैफ अली खान के कंधों पर बैठे देखा होगा, लेकिन आपको बता दें कि इसके पीछे भी एक खास वजह है। जी हां, हाल ही में बॉलीवुड के नवाब यानी सैफ अली खान, अरबाज खान के चैट शो 'पिंच' में पहुंचे जहां उन्होंने तैमूर से जुड़ी कई बातें की और राज भी खोले।
taimur ali khan
- फोटो : viral bhayani
इस बीच अरबाज ने सैफ से तैमूर को लेकर कई सवाल भी किए, इसी दौरान सैफ ने तैमूर को कंधों पर बैठाने की वजह के बारे में भी बताया। सैफ ने बताया कि 'जहां भी जाता है मीडिया के कैमरे उसके आसपास ही होते हैं। तैमूर की हाइट मुझसे बहुत छोटी है। जब मैं तैमूर का हाथ पड़कर चलता था तो वो भीड़ को देखकर मेरी तरफ ऊपर देखता था। ऐसे में मुझे काफी बुरा लगता था। इसलिए मैनें सोचा क्यों ना उसे कंधों पर बैठा लूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Taimur Ali Khan
- फोटो : file photo
इसके अलावा सैफ ने तैमूर को कंधों पर बैठाने की एक और वजह भी बताई। सैफ ने आगे कहा 'अच्छा ही है ना कि तैमूर को मैं कंधों पर बिठाता हूं। तैमूर खुद को सबसे लंबा महसूस करता होगा। तैमूर इसे खूब एंजॉय करता है।' इसके अलावा जब अरबाज ने तैमूर के बाॅलीवुड में आने को लेकर सवाल किया तो सैफ ने कहा कि फिल्मी करियर ही एकमात्र आप्शन नहीं है इसके अलावा भी दुनिया में कई सारे जाॅब्स है।
विज्ञापन
Taimur Ali Khan
- फोटो : ani
वहीं तैमूर की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते कि बीते साल ही तैमूर की शक्ल की डॉल खूब वायरल हुई थी। सिर्फ इतना ही नहीं हाल ही में तैमूर के नाम की कस्टमाइज कुकीज भी बाजार में आई थी। कस्टमाइज कुकीज बनाने वाली एक बेकरी में तैमूर कुकीज मिल रहे थे।