फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ की बहन ने किया बड़ा खुलासा, क्यों छोटी इनाया से दूर रहते हैं एक साल के तैमूर

Fri, 19 Jan 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jan 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
saif ali khan worried about taimur ali khan behaviour
taimur

बॉलीवुड क्यूट स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल तैमूर की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस हमेशा ही इंतजार में रहते हैं। एयरपोर्ट हो या किसी पार्टी तैमूर किसी सेलिब्रेटी से कम नहीं हैं। जैसे-जैसे तैमूर बड़े होते जा रहे हैं उनकी शरारतें भी बढ़ती जा रही हैं। तैमूर की बढ़ती शरारतों से सैफ और करीना दोनों ही परेशान हो जाते हैं।

saif ali khan worried about taimur ali khan behaviour
taimur
तैमूर अपनी कजन इनाया के साथ खेलना काफी पसंद करते हैं लेकिन सैफ अली खान तैमूर को इनाया के पास ले जाने से बचते हैं क्योंकि वह अभी केवल 3 महीने की हैं जबकि तैमूर बड़े होने के साथ शरारतें भी करने लग जाते हैं। बता दें कि इनाया सैफ की बहन सोहा की बेटी हैं।
saif ali khan worried about taimur ali khan behaviour
मीडिया से बात करते हुए सोहा अली खान ने बताया कि, 'तैमूर उस उम्र में हैं जब वह ज्यादा से ज्यादा चीजें जानना चाहते हैं। वह सब कुछ हाथों से पकड़ना चाहते हैं, इस दौरान वह अपने नाखून से खरोंच भी लगा देते हैं। इसी वजह से भाई (सैफ अली खान) जब भी तैमूर को लेकर घर आते हैं तो वह इनाया से दूर ही रखते हैं कि कहीं अपने हाथों से या खेल-खेल में इनाया को चोट ना पहुंचा दें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
saif ali khan worried about taimur ali khan behaviour
taimur
सोहा ने आगे बताया कि, 'हर बच्चा इस उम्र में सब कुछ जानने के लिए उत्सुक होता है। यह उसका व्यवहार होता है, इसमें किसी की गलती नहीं होती है। सैफ और करीना तैमूर से जितना प्यार करते हैं उतना ही इनाया से भी करते हैं, ऐसे में वह नहीं चाहते कि खेल-खेल में ही सही तैमूर को इनाया से चोट लगे।'
विज्ञापन
saif ali khan worried about taimur ali khan behaviour
taimur

इससे पहले, तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य की बर्थडे पार्टी में तैमूर अपनी मम्मी करीना के साथ पहुंचे थे। तैमूर पार्टी में करीना के साथ खूब मस्ती करते हुए दिखे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed