फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकल मार्केट से शॉपिंग करती हैं नवाब खानदान की बेटी सारा, नहीं करती 1000 रुपये से ज्यादा का खर्च

Thu, 06 Dec 2018 05:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
saif and amrita singh daughter sara ali khan reveals her shopping interest
sara ali khan
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान न केवल अपनी सुंदरता बल्कि अपने सादगी भरे अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। सारा अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। 
saif and amrita singh daughter sara ali khan reveals her shopping interest
sara ali khan amrita singh
ये बात तो आप सभी जानते हैं कि सारा सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। इस हिसाब से सारा पटौदी खानदान की वारिस हैं। सारा काफी हद तक अपनी मां अमृता सिंह जैसी भी दिखती हैं। सारा अली खान ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि वह खुद को नवाब कहलाना नहीं बल्कि खुद को फकीर कहलाना पसंद करती हैं।
saif and amrita singh daughter sara ali khan reveals her shopping interest
sara ali khan amrita singh
सारा ने कहा- मुझे महंगे कपड़े पहनने का बिल्कुल भी शौक नहीं है। मैं हजार रुपए से ज्यादा की शॉपिंग कभी नहीं करती हूं। मेरी सारी शॉपिंग दिल्ली के शंकर मार्केट से होती है। हाल ही में हैदराबाद गई थीं तो मॉम के साथ मीना बाजार चली गई। मुझे ये नहीं समझ आता कि लोग कपड़ों पर इतने ज्यादा पैसे खर्च कैसे कर लेते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
saif and amrita singh daughter sara ali khan reveals her shopping interest
sara ali khan
सारा कहती हैं मेरे पेरेंट्स का डिवोर्स हुए 12-14 साल हो चुके हैं। मैं तब से ही अपनी मां के साथ रहती हूं। मेरी सिंगल मां ने मुझे और इब्राहिम को सेफ फील करवाने के लिए हमें काफी संभाल कर रखा। हमें उन्होंने बिल्कुल बिगाड़ा नहीं, उन्होंने कभी इस बात का अहसास भी नहीं होने दिया कि हम नवाब खानदान के वारिस हैं। उन्होंने मुझे बहुत ही सिंपल रहना सिखाया है।
 
विज्ञापन
saif and amrita singh daughter sara ali khan reveals her shopping interest
sara ali khan
सारा कहती हैं- इसलिए मुझे अलग-अलग शहर में जाना, लोगों से मिलना-बातें करना, छोटी दुकानों में चले जाना, गलियां घूमना ये सब में काफी मजा आता है। मैं ये सारी चीजें खूब एंजॉय भी करती हूं। मुझे पर्सनली स्टार किड कहलाने से परेशानी है। मैं चाहती हूं कि लोग मुझे अमृता सिंह की बेटी के तौर पर जानें क्योंकि उनके अंदर बहुत खूबियां हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed