फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने वालीं साइना नेहवाल पर बन रही बायोपिक, सितंबर से शुरू होगी शूटिंग

Mon, 16 Apr 2018 06:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
saina nehwal won gold in commonwealth games biopic on floor this year

कॉमनवेल्थ गेम्स में 11वें और आखिरी दिन भारत ने कुल 6 मेडल जीते। साइना नेहवाल ने पीवी सिंधु को हराकर गोल्ड अपने नाम किया है। बता दें कि साइना नेहवाल ने लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। 28 वर्षीय साइना का जन्म हरियाणा में हुआ था। उनके जीवन से प्रभावित होकर अमोल गुप्ते ने बायोपिक बनाने का ऐलान किया।

saina nehwal won gold in commonwealth games biopic on floor this year
shraddha kapoor

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस बायोपिक में साइना नेहवाल का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। इस किरदार के साथ न्याय करने के लिए श्रद्धा ने साइना और उनके मेंटॉर पुलेला गोपीचंद से कोचिंग भी ली। यह तस्वीर साइना ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर भी की थी।



 

saina nehwal won gold in commonwealth games biopic on floor this year
Shraddha Kapoor

इस साल के शुरुआत में ऐसी खबरें भी आई थीं कि श्रद्धा को रिप्लेस कर दिया गया है। बाद में फिल्म के निर्देशक अमोल गुप्ते ने ऐसी किसी भी खबर से इनकार किया और कहा कि उन्हें श्रद्धा कपूर पर पूरा भरोसा है। वह ही इस फिल्म में साइना का रोल निभाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
saina nehwal won gold in commonwealth games biopic on floor this year
shraddha kapoor - फोटो : instagram

अमोल गुप्ते ने बताया कि फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर से शुरू हो जाएगी। इससे पहले श्रद्धा हैदराबाद भी गई थीं जहां उन्होंने साइना के किरदार को निभाने के लिए ट्रेनिंग भी ली। इस फिल्म का कुछ हिस्सा हैदराबाद (नेहवाल का होमटाउन) में ही शूट किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed