फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सैराट' की एक्ट्रेस ने मांगी अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा, 10वीं के बाद इस वजह से छोड़ना पड़ा था स्कूल

Thu, 21 Feb 2019 11:58 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 21 Feb 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
Sairat Actress Rinku Rajguru Requests For Additional Police security
रिंकू राजगुरु

साल 2016 में आई नागराज मंजुले की मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' तो आपको याद ही होगी। ब्लॉकबस्टर इसलिए क्योंकि सैराट पहली ऐसी मराठी फिल्म थी जो 4 करोड़ की लागत में बनी थी और 110 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म ने न केवल रीजनल सिनेमा बल्कि कई बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े थे। सैराट की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित थी।

Sairat Actress Rinku Rajguru Requests For Additional Police security
रिंकू राजगुरु

इस फिल्म में रिंकू राजगुरु नजर आईं थी। उस वक्त रिंकू ने 10वीं की परीक्षा पास की थी। इसके बाद उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी के कारण उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा। अब खबर है कि रिंकू ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। दरअसल रिंकू इस बार तेम्भुर्नी कॉलेज से 12वीं की परीक्षा देंगी।

Sairat Actress Rinku Rajguru Requests For Additional Police security
sairat

खबरों की मानें तो कॉलेज प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा मांगी है। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि रिंकू के एग्जाम देने पर फैंस की भीड़ स्कूल के बाहर जमा हो सकती है। जैसा सैराट की रिलीज के दौरान हुआ था। रिंकू जहां भी जाती थीं फैंस की भीड़ उन्हें घेर लेती थी। इसलिए उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sairat Actress Rinku Rajguru Requests For Additional Police security
सैराट - फोटो : सोशल मीडिया

सैराट में गरीब दलित लड़के (परश्या) को एक अमीर ऊंची जाति की लड़की (आर्ची) से प्यार हो जाता है दोनों अपने प्यार के लिए पूरी दुनिया से लड़ते हैं लेकिन अंत में इस प्यार की कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। सैराट जातीय भेदभाव, प्यार और हॉरर किलिंग की कहानी थी।

विज्ञापन
Sairat Actress Rinku Rajguru Requests For Additional Police security
रिंकू राजगुरु

इस बीच रिंकू अपनी अपकमिंग फिल्म 'कागर' के रिलीज की तैयारी भी कर रही हैं। पहले यह फिल्म 14 फरवरी को वैलंटाइंस डे के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन रिंकू के एग्जाम के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed