{"_id":"62c70d04165b254dba02878c","slug":"saiyami-kher-is-happy-to-work-with-ashwiny-iyer-tiwari-in-faadu-said-it-is-an-intense-poetic-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Faadu: अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ काम करके खुश हैं सैयामी खेर, बोलीं- ‘फाड़ू’ ने कई मायनों में मुझे...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Faadu: अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ काम करके खुश हैं सैयामी खेर, बोलीं- ‘फाड़ू’ ने कई मायनों में मुझे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामी खेर जल्द ही अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'फाड़ू' में नजर आने वाली हैं। 'निल बटे सन्नाटा', 'बरेली की बर्फी' और 'पंगा' जैसी शानदार फिल्में बनाने वाली अश्विनी अय्यर तिवारी का यह डिजीटल डेब्यू है। निर्माता और मुख्य कलाकारों का कहना है कि यह सीरीज सिनेमाई कला और संस्कृति की दुनिया की पड़ताल करती है जैसे पहले कभी नहीं हुई।
अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ फाड़ू में काम करने को लेकर सैयामी खेर ने कहा, 'फाड़ू जैसी सीरीज में काम करने से एक अभिनेता को न केवल स्क्रीन पर एक कलाकार के रूप में, बल्कि एक इंसान के रूप में भी क्षितिज को व्यापक बनाने में मदद मिल सकती है। फाड़ू ने निश्चित रूप से मुझे बहुत कुछ सीखने में मदद की है।' इस सीरीज में सैयामी के साथ पावेल गुलाटी भी मुख्य भूमिका में हैं।
सैयामी ने इसके आगे कहा, 'मैं हमेशा से ही अश्विनी अय्यर तिवारी जैसे निर्देशक के साथ काम करना चाहती थी। अश्विनी अय्यर के प्रोजेक्ट्स में हमेशा ही मजबूत महिला किरदार होते हैं। इस अवसर के लिए मैं बहुत आभारी हूं और मैं इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दूंगी।' बता दें कि 'फाड़ू' दो अलग-अलग सोच वाले किरदारों के बीच की प्रेम की कहानी है, जो जल्द ही सोनीलिव पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सैयामी खेर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सैयामी खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आर बाल्की की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'घूमर' में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में सैयामी दोबारा अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगी। इससे पहले दोनों 'ब्रीद: इनटू द शैडो' में एक साथ दिखे थे। 'घूमर' में सैयामी एक महिला क्रिकेट खिलाड़ी का किरदार निभा रही हैं और अभिषेक उनके कोच की भूमिका में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।