{"_id":"632353b6442fb8691906f587","slug":"sajal-ali-sridevi-film-mom-actress-expresses-her-love-for-shahrukh-khan-son-aryan-khan-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sajal Aly: श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी को हुआ शाहरुख खान के बेटे से प्यार? साझा की ये खास पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sajal Aly: श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी को हुआ शाहरुख खान के बेटे से प्यार? साझा की ये खास पोस्ट
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Thu, 15 Sep 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सजल अली, आर्यन खान
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तानी सिनेमा जगत में अपनी अदाकारी के लिए एक खास पहचान रखने वाली अभिनेत्री सजल अली इंडस्ट्री किसी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं हैं। वह न केवल पाकिस्तान में बल्कि भारत में भी पॉपुलर हैं। भारत में सजल की पॉपुलैरिटी साल 2017 में फिल्म 'मॉम' में श्रीदेवी के साथ काम करने के बाद बढ़ी थी। इस फिल्म में न सिर्फ उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई थी बल्कि उनकी खूबसूरती ने भी सबका दिल धड़काया था। सजल अक्सर अपने सीरियल्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं और साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। लेकिन आज श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी का रोल निभाने वाली सजल अली किसी और वजह से खबरों में हैं। दरअसल, सजल अली ने शाहरुख खान के शहजादे के लिए सोशल मीडिया पर अपना प्यार जाहिर किया है।
2 of 4
आर्यन खान, सजल अली
- फोटो : Social Media
लाखों दिलों की धड़कन सजल अली ने आखिरकार साफ कर दिया किया कि उनका दिल किसके लिए धड़कता है। सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट करने वाली अभिनेत्री ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसा शेयर किया जिसे देख उनके बहुत से प्रशंसकों का दिल बुरी तरह से टूट गया होगा। दरअसल, सजल अली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर किंग खान यानी शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान की तस्वीर साझा की है। तस्वीर साझा करने के साथ-साथ सजल ने उसके ऊपर एक रेड हार्ट इमोजी भी लगाया। हालांकि, सजल ने कुछ लिखा नहीं है, लेकिन तस्वीर और उसपर लगा दिल देखकर साफ हो गया है कि कुछ न कुछ खिचड़ी तो जरूर पक रही है।
3 of 4
सजल अली, आर्यन खान
- फोटो : Social Media
सजल की इंस्टा स्टोरी पर यह तस्वीर देखकर तमाम दावे किए जा रहे हैं, जिन्हें सुन आर्यन को पसंद करने वाली लड़कियों का भी दिल चूर-चूर हो जाएगा। जहां इसके बाद सजल की निजी जिंदगी सुर्खियों में आ गई है, वहीं उनकी प्रोफेशनल लाइफ भी अक्सर चर्चा में बनी रहती है। बता दें कुछ समय पहले ही अभिनेत्री की फिल्म 'व्हॉट्स लव गॉट टू डू विद इट' का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 में हुआ था। इसे लेकर सजल अली काफी उत्साहित थीं और उन्होंने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आर्यन खान
- फोटो : Social Media
यह तो बात हुई सजल के करियर की, वहीं अगर हम शाहरुख खान के शहजादे आर्यन खान के करियर की बात करें तो वह इन दिनों अपने एक ब्रैंड के शूट की वजह से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। आर्यन खान की उन तस्वीरों में वह अपने पिता शाहरुख की तरह ही लग रहे हैं। यह हम नहीं इंडस्ट्री के बादशाह ने कमेंट कर कहा। इतना ही नहीं उनकी तस्वीरों पर मां गौरी और बहन सुहाना ने भी खूब प्यार लुटाया है। इसके अलावा आर्यन जल्द ही एक वेब सीरीज का निर्देशन करते हुए भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।