फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संघर्षों भरा रहा है साजिद खान का जीवन, कई अभिनेत्रियों ने लगाए यौन शोषण के आरोप

Mon, 23 Nov 2020 08:40 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 23 Nov 2020 08:40 AM IST
विज्ञापन
Sajid Khan birthday special unknown facts struggle about life and films
साजिद खान - फोटो : फाइल

डरना जरूरी है, हे बेबी, हाउसफुल और हिम्मतवाला जैसी फिल्मों के निर्देशक साजिद खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 23 नवंबर साल 1971 को मुंबई में हुआ था। एक निर्देशक होने के साथ-साथ साजिद एक अभिनेता, कॉमेडियन और एंकर भी हैं। लेकिन बीते साल उन पर लगे मीटू के आरोपों के बाद से वह पर्दे से गायब हैं।  

Sajid Khan birthday special unknown facts struggle about life and films
साजिद खान - फोटो : फाइल

साजिद खान की जिंदगी हमेशा संघर्षों से भरी रही है। वह जब छह साल के थे तो उनके माता-पिता अलग हो गए थे। 14 साल की उम्र में उनके पिता का देहांत हो गया। गरीबी से जूझते हुए साजिद की बड़ी बहन फराह खान ने उन्हें संभाला। 

Sajid Khan birthday special unknown facts struggle about life and films
साजिद खान - फोटो : फाइल

साजिद पढ़ने में काफी कमजोर थे। वे 10वीं कक्षा में ही तीन बार फेल हो गए थे। हालांकि फिल्मों में उनका मन बचपन से लगता था। साजिद का यही शौक उन्हें बॉलीवुड की दहलीज पर ले आया। साजिद ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के शो मैं भी डिटेक्टिव से की थी। साल 1996 में उन्होंने म्यूजिकल काउंटडाउन शो इक्के पे इक्का होस्ट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sajid Khan birthday special unknown facts struggle about life and films
साजिद खान - फोटो : फाइल

साजिद पर कई अभिनेत्रियों और मॉडन ने गंभीर आरोप लगाए। सलोनी चोपड़ा, मंदना करीमी, सिमरन सूरी, जैकलीन फर्नांडिस, मरीना कुंवर और पत्रकार करिश्मा उपाध्याय ने साजिद पर यौन शोषण का आरोप लगाया, जिसके बाद उन्हें हाउसफुल 4 फिल्म से हटा दिया गया। 

विज्ञापन
Sajid Khan birthday special unknown facts struggle about life and films
पाउला, साजिद खान - फोटो : instagram/paulaa__official, instagram/aslisajidkhan

बिपाशा बसु ने साजिद खान को लेकर कहा था का सेट पर महिलाओं के प्रति उनका व्यवहार अजीब होता था। वहीं दीया मिर्जा ने उन्हें बेहूदा और महिलाओं से भद्दे मजाक करने वाले व्यक्ति बताया था। पाउला ने कहा था साजिद ने उन्हें छूने की कोशिश की। 

'सुहानी सी एक लड़की' फेम एक्ट्रेस ने ऑनस्क्रीन भाई से रचाई शादी, वायरल हुईं तस्वीरें

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed