फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sajid Nadiadwala: एसी टेक्नीशियन से स्पॉट ब्वॉय तक, बॉलीवुड की हिट मशीन बनने से पहले साजिद ने किए तमाम काम

Sat, 18 Feb 2023 10:04 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 18 Feb 2023 10:04 AM IST
विज्ञापन
Sajid Nadiadwala celebrating 57 th birthday today know more about actor life and career
साजिद नाडियाडवाला - फोटो : अमर उजाला

साजिद नाडियाडवाला बॉलीवुड के एक सफल निर्माता लेखक और निर्देशक हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई हिट और यादगार फिल्में दीं, इसलिए उन्हें हिट फिल्मों की मशीन भी कहा जाता है। साजिद को फिल्म इंडस्ट्री में करीब तीन दशक हो चुके हैं और इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन फिल्में बनाईं। आज साजिद अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातें बताते हैं..

Sajid Nadiadwala celebrating 57 th birthday today know more about actor life and career
साजिद नाडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया

साजिद नाडियाडवाला का जन्म 18 फरवरी 1966 के दिन हुआ था। साजिद फिल्म निर्माता एके नाडियाडवाला के पोते हैं और सुलेमान नाडियाडवाला बेटे हैं। उन्होंने जुड़वा, मुझसे शादी करोगी, वक्त हमारा है, हाउसफुल, किक, बागी जैसी हिट फिल्में दीं। साजिद फिल्म निर्माता कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं, जो मुंबई में स्थित है। इस कंपनी से उन्होंने कई हिट फिल्मों का निर्माण किया।

यह भी पढ़ें:फिल्मी परिवार से होने के बाद भी नाम नहीं कमा पाए ये सितारे, ठप रहा करियर

Sajid Nadiadwala celebrating 57 th birthday today know more about actor life and career
साजिद नाडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया

उनका परिवार 1955 से फिल्म निर्माण में है। 2006 में साजिद ने अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म जान-ए-मन दी। इसके बाद उन्होंने बेबी फिल्म बनाई, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। उनकी फिल्म हाउसफुल ने तो कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। आलोचकों ने भी इस फिल्म को सराहा था। साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया।

यह भी पढ़ें: स्मृति ईरानी की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे शाहरुख-मौनी, शेनेल-अर्जुन को इस अंदाज में दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Sajid Nadiadwala celebrating 57 th birthday today know more about actor life and career
साजिद नाडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया

साजिद ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एसी टेक्नीशियन की थी। उन्होंने स्पॉट बॉय का काम भी किया। अपने चाचा के प्रॉडक्शन हाउस में भी उन्होंने बतौर सहायक निर्माता के रूप में काम किया। साजिद ने बहुत ही कम उम्र में फिल्म निर्माण की बारीकियों को समझ लिया। यही वजह रही कि वह सफल डायरेक्टर-प्रॉड्यूसर हैं। साजिद के चचेरे भाई फिरोज ए नाडियाडवाला भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफल फिल्म निर्माता हैं।

यह भी पढ़ें:  'शहजादा' की रिलीज पर बप्पा की शरण में पहुंचे कार्तिक आर्यन, सिद्धिविनायक मंदिर में लगाई हाजरी

विज्ञापन
Sajid Nadiadwala celebrating 57 th birthday today know more about actor life and career
साजिद नाडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2014 में उन्होंने किक फिल्म से हिंदी सिनेमा में अपना निर्देशन डेब्यू किया, जिसमें अभिनेता सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। माना जाता है कि सलमान खान की सफलता में उनका बहुत बड़ा हाथ है। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि उन्होंने अक्षय कुमार का भी करियर बनाया है। सुनील शेट्टी को भी ऊंचाइयों तक पहुंचाने में भी साजिद ने अहम भूमिका निभाई। सुनील शेट्टी को साजिद ने ही लॉन्च किया था। सिर्फ सुनील ही नहीं, बल्कि उनके बेटे अहान शेट्टी को भी साजिद ने ही लॉन्च किया। टाइगर श्रॉफ को भी उन्होंने ही ब्रेक दिया था।

यह भी पढ़ें: जब बालों के रंग को लेकर जीनत अमान मिली सलाह, जानें एक्ट्रेस ने कैसे निपटाया मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed