1980 के दशक में लोकप्रिय 'रामायण' टीवी सीरीज बनाने वाले बॉलीवुड निर्देशक रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा वैसे तो अपनी बोल्ड छवि के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन आज उनके सुर्खियों में आने की वजह उनके द्वारा लगाए गए कुछ गंभीर आरोप हैं। दरअसल, साक्षी चोपड़ा ने एक गेम शो के प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मॉडल का कहना है कि इस गोम शो में भाग लेने के दौरान उनके साथ अपमान जनक चीजें हुईं। हालांकि, अभिनेत्री ने शो के नाम का खुलासा नहीं किया है।
Sakshi Chopra: रामानंद सागर की परपोती साक्षी ने नेटफ्लिक्स शो पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, जमकर बरसीं एक्ट्रेस
सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा बोल्ड और कम कपड़े पहनने के लिए मशहूर, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'नेटफ्लिक्स इंडिया और सोल प्रोडक्शनंस पर यौन उत्पीड़न।' उन्होंने आरोप लगाया कि कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद, एक प्रतियोगी ने खुले तौर पर उनसे उनके फीमेल बॉडी पार्ट के बारे में बात की, और कहा कि लोगों के लिए उनके द्वारा कही गई सभी बुरी बातों को रिकॉर्ड करना और चलाना ठीक है। साक्षी को कहा गया था कि अगर ऐसा नहीं करते हैं तो शो की रेटिंग्स कम हो जाएंगी। उन्हें यह विश्वास दिलाया गया था कि यह सब केवल एक खेल था।
साक्षी चोपड़ा ने यह भी कहा कि नेटफ्लिक्स ने उन्हें एक भयानक घुटन भरा अनुभव दिया क्योंकि उन्होंने उन्हें अंदर बंद कर दिया था। वह बोलीं, मैं यह भी नहीं बता सकती कि वह कितना घुटन भरा था। इससे पता चलता है कि ये निम्न-श्रेणी के निर्माता सिर्फ गंदे मनोरंजन के लिए क्या करने में सक्षम थे। इसके बाद, जब मैंने अपनी मां को फोन करके यह बताने के लिए कहा, उन्होंने मुझे उनसे बात करने से भी मना कर दिया। शो में मुझे ऐसे काम करने के लिए दिए जाते थे जैसे कि अजनबी आपकी पीठ खुजलाते हैं और सड़क पर गंदी तरह की आवाजें निकालते हैं, या आपको खाना नहीं मिलता है।'
Bollywood Celebs: बॉलीवुड के ये सितारे हैं किताबें पढ़ने के शौकीन, टाइट शेड्यूल से निकालते हैं समय
साक्षी ने आगे कहा कि कंपनी ने उन्हें कोई गोपनीयता नहीं दी क्योंकि वे लगातार उन पर नजर रखते थे और उन्हें अपनी मां से संपर्क नहीं करने देते थे। उन्होंने सभी संपर्क बंद कर उसे अपने यौन उत्पीड़न के बारे में बात नहीं करने दी। उन्होंने कहा, 'मेरी मम्मा को पता नहीं था कि शो में क्या चल रहा है क्योंकि वे हर कॉल और मैसेज पर नजर रख रहे थे और जब मैंने उन्हें इन कामों और यौन उत्पीड़न के बारे में बताने की कोशिश की तो उन्होंने मेरे हाथ से फोन छीन लिया, इसके बाद उन्होंने मुझे फोन करने नहीं दिया। मैं उनसे केवल इतना ही कह सकती थी कि कृपया मुझे किसी भी तरह इस शो से बाहर निकाल दीजिए।'
साक्षी ने आरोप लगाया कि सोल प्रोडक्शन और नेटफ्लिक्स को सब कुछ पता था और वे जो चाहते थे उसे चित्रित करने के लिए यौन उत्पीड़न विवरण के साथ चैट और धुंधले संदेशों को स्क्रिप्ट करते थे। उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए एक वास्तविक सबक था - मैं ऐसे गंदे निर्माताओं के साथ साइन अप करने के लिए अपनी गलती स्वीकार करती हूं - फरजिला सोल, संवरी और कामना - कैसे महिलाएं होने के नाते आप किसी अन्य महिला का यौन उत्पीड़न करेंगे, उसे अंदर बंद कर देंगे और अपने परिवार से बात नहीं देंगे?' उन्होंने आगे एक शख्स को टौग करते हुए लिखा,'जिनकी दो बेटियां हैं, जानती थीं कि वे क्या कर रही हैं और उन्हें उनकी रेटिंग की परवाह थी। यह आखिरी बार था जब मैंने इस तरह के बकवास शो में हिस्सा लिया था।'
