{"_id":"5cd31e8abdec2207786b8c5b","slug":"salim-khan-revelation-on-salman-khan-marriage-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्यों नहीं हो रही सलमान खान की शादी, पिता सलीम ने बताई ये वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्यों नहीं हो रही सलमान खान की शादी, पिता सलीम ने बताई ये वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 09 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
salman khan salim khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में इन दिनों सलमान खान का सिक्का सबसे बुलंद हैं। अभिनेता की झोली में एक के बाद एक फिल्म आ रही है। फिलहाल 'दबंग खान' ने फिल्म 'भारत' की शूटिंग खत्म की है और अब अपनी अगली फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में वयस्त हैं। इधर सलमान के फैन्स को इंतजार है कि वह कब शादी करेंगे। अभिनेता की शादी को लेकर मीडिया में भी खूब चर्चा होती रही हैं। अब खुद अभिनेता के पिता सलीम खान ने भी सलमान की शादी को लेकर बड़ी बात बताई है।
2 of 4
salman khan salim khan
दरअसल, सलीम खान ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में सलमान खान शादी क्यों नहीं कर रहे पर जवाब दिया था। उनसे सवाल किया गया था कि 'आखिर क्यों सलमान खान का घर आजतक नहीं बस पाया? जबकि उनका नाम लगातार बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अदाकाराओं के साथ जुड़ता रहा है? सलीम ने इस सवाल का बहुत ही चौंकाने वाला जवाब दिया था। जिसे जानने के बाद सलमान के फैन्स हैरान हो सकते हैं।
3 of 4
salman khan salim khan
सलीम खान ने बताया था 'जब सलमान के किसी रिलेशन की शुरुआत होती है तब तो सबकुछ ठीक चल रहा होता है और सब कुछ अच्छा लगता है, लेकिन उसके कुछ समय बाद ही जब सलमान उस लड़की में अपनी मां की झलक देखने लगते हैं तो बस यहीं से मामला खराब होना शुरू जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
salman khan salim khan
लेकिन, अब कोई भी नहीं जानता कि सलमान खान शादी कब करेंगे। फिलहाल तो वह अपनी फिल्मों को लेकर इतने बिजी हैं कि घरवालों के साथ समय बिताने के लिए भी उनके पास फुर्सत नहीं है। अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल ईद के मौके पर 5 जून को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कटरीना कैफ एक बार फिर उनके अपोजिट नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।