अक्षय कुमार ने जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू किया है उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठने लगे। विवाद बढ़ने के बाद अक्षय कुमार को बयान जारी कर सफाई देनी पड़ी। बयान में अक्षय ने कहा कि भले ही उनके पास कनाडा का पासपोर्ट हो लेकिन वो हर साल इंडिया में टैक्स भरते हैं और देश को आगे बढ़ाने के लिए वो हर योगदान देने के लिए तैयार हैं। अक्षय के समर्थन में बीते दिनों अनुपम खेर कूदे थे। अब अक्षय को भारत सरकार के एक बड़े मंत्री का साथ मिला है।
अक्षय कुमार के समर्थन में उतरे भारत सरकार के ये मंत्री, कहा- आपके देश प्रेम पर कोई सवाल नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि अक्षय कुमार जी आपके देशप्रेम पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है। आपकी कोशिशें हमारे देश के सैन्य बलों के लिए प्रेरणादायीं होती हैं। जिस तरह से आपने भारत के वीर कार्यक्रम के जरिए शहीदों के परिवार वालों के लिए जो राशि जुटाई है, वह इतिहास में हमेशा हिंदुस्तान प्रेमियों के एक शानदार उदाहरण रहेगा।
Dear @akshaykumar ji, no one can question your patriotism. Your motivation to our Armed Forces personnel and the way you generated funds for our martyrs through #BharatKeVeer programme will remain an example for every patriotic Indian. https://t.co/RdFl2oyKhF
किरण रिजिजू ने ये ट्वीट 3 मई को किया था। इसी दिन अक्षय कुमार ने अपने ट्वीटर पर लिखा था, 'मुझे समझ नहीं आता कि मेरी नागरिकता को लेकर इतना नकारात्मक माहौल क्यों बनाया जाता है ? मैंने इस बात को कभी नहीं छिपाया और ना ही मना किया है कि मेरे पास कनाडा का पासपोर्ट है। ये भी सच है कि मैं पिछले सात सालों में कनाडा नहीं गया हूं।'
— Akshay Kumar (@akshaykumar) May 3, 2019
किरण रिजिजू के इस ट्वीट को अक्षय कुमार देख नहीं पाए थे इसलिए उन्होंने आज ही उनको रिप्लाई कर शुक्रिया अदा किया। अक्षय ने लिखा- 'आपके समर्थन के लिए धन्यवाद सर और आपकी टिप्पणी पर देरी से प्रतिक्रिया के लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं। आपके शब्दों के लिए मैं आपका आभारी हूं। भारत के वीर कार्यक्रम के लिए मेरी प्रतिबद्धता के लिए आप निश्चिंत रहें। भारतीय सेना इसी दृढंता के साथ जुटी रहेगी, चाहें परिस्थितियां कुछ भी हो जाएं।
Thank you so much @KirenRijiju Sir, and I apologise for the delayed response. I am grateful for your kind words. Please be assured, my commitment to #BharatKeVeer and to the Indian armed forces would remain steady, no matter what 🙏🏻 https://t.co/W1298prsEQ
हाल ही में उड़ीसा में आए फैनी तूफान ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। तूफान ने हजारों लोगों की जिंदगी पर असर डाला। इसी के चलते पीड़ितों के मदद के लिए अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ का दान दिया था।