फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sacred Games 2 में खुलेंगे ये 3 सबसे बड़े राज, नंबर 2 को तो जानना चाहता है हर फैन

Wed, 08 May 2019 08:11 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 08 May 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
these three important secrets will open in Sacred Games 2
sacred games 2 - फोटो : netflix

सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर नेटफ्लिक्स पर आने वाली वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' का टीजर सामने आ गया है। टीजर को देखने के बाद फैंस के बीच उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि इस बार सीजन में दो और स्टार्स दिखने वाले हैं। सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा इस बार कल्कि और रणवीर शौरी भी नजर आएंगे। साथ ही पंकज त्रिपाठी भी होंगे।

these three important secrets will open in Sacred Games 2
sacred games 2 - फोटो : netflix

हालांकि कल्कि और रणवीर के किरादरों को साफ नहीं किया गया है लेकिन एक बात तो साफ है कि इस सीजन में लोगों को कई सवालों के जवाब मिलेंगे। पिछला सीजन जब खत्म हुआ था तो कईं ऐसे सवाल रह गयें थे जिनका जवाब दर्शकों को नहीं मिल पाया था, लेकिन इस सीजन में उन सभी सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद हैं। चलिए आपको बताते हैं कि पहले सीजन में ऐसे कौन से सवाल अधूरे रह गए थे जिनका जवाब नहीं मिल पाया था।

these three important secrets will open in Sacred Games 2
Sacred Games

आखिर क्या और किस तरह का है Mumbai पर खतरा?
अगर आपने सेक्रेड गेम्स का पहला सीजन देखा होगा तो आपको याद होगा कि गणेश गायतोंडे के किरदार में नजर आने वाले वाजुद्दीन सिद्दीकी, सरताज की भूमिका में नजर आने वाले सैफ अली खान को कॉल कर कहते हैं कि तुम्हारे पास 25 दिन हैं, बचा लेना अपने शहर को। लेकिन यहां ये बात राज ही रह गई थी कि आखिर मुंबई पर खतरा क्या है और किस तरह का है? लेकिन अब सेक्रेड गेम्स 2 से दर्शकों को उम्मीद हैं कि उन्हें इस सवाल का जवाब जरुर मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
these three important secrets will open in Sacred Games 2
Sacred Games

पूरे खेल का Mastermind कौन?
सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन के आखिरी तक ऐसा लगा था कि इस पूरे खेल को गणेश गायतोंडे ने रचा है लेकिन असल में ऐसा होता नहीं है। ऐसे कई सवाल रह जाते है कि जिनसे ये लगता है कि गणेश गायतोंडे के ऊपर भी कोई बॉस है। दर्शकों के लिए ये अहम सवाल है कि आखिर इस पूरे गेम का असली मास्टर माइंड कौन है?

विज्ञापन
these three important secrets will open in Sacred Games 2
sacred games 2 - फोटो : social media
क्या है गुरुजी की भूमिका?
अभी तक सेक्रेड गेम्स में ऐसी कई चीजे हैं जिनके बारे में पता नहीं चल सका है। ऐसा ही एक रहस्य है गुरु जी का। पहले सीजन में गुरुजी यानी पंकज त्रिपाठी कुछ ही पल के लिए नजर आये थे लेकिन टीजर को देखने के बाद उनके किरदार के लम्बे होने की उम्मीद है। इस सीजन में गुरुजी का क्या रोल है इस बात से भी पर्दा उठ जाएगा और दर्शक सच जान पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed