फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या दीपिका की तरह रॉयल शादी करने जा रहे आलिया-रणबीर? इस एक कदम से अटकलें तेज

Wed, 08 May 2019 07:26 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 08 May 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt are planning to go lake como city Italy where deepika padukone married
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : file photo

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) खुलेआम तो नहीं लेकिन इशारों-इशारों में अपने प्यार का इजहार कई बार कर चुके हैं। यहां तक कि फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान आलिया ने सभी के सामने स्टेज से आई लव यू भी कहा था। आलिया जिस वक्त ऐसा कह रही थीं उस वक्त उनकी निगाहें रणबीर कपूर पर थीं। जिसके बाद से इन दोनों के अफेयर की खबरों को और जोर मिला। इस बीच इन दोनों से जुड़ी नई अपडेट आई है। खबरों की मानें तो आलिया और रणबीर जल्द ही इटली के लेक कोमो जाने वाले है। ऐसे में इन दोनों की शादी की तैयारियों की अटकलें लगने लगी है।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt are planning to go lake como city Italy where deepika padukone married
lake como - फोटो : Social Media

दरअसल, लेक कोमो वही जगह है जहां पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी रचाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया और रणबीर अपने बिजी शिड्यूस से वक्त निकालकर इटली के लेक कोमो जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इन अटकलों को जोर इसलिए भी मिला क्योंकि बीते दिनों ऐसी खबरें आ रही थी कि ऋषि कपूर के ठीक होते ही इन दोनों की शादी की प्लानिंग को आगे बढ़ाया जाएगा।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt are planning to go lake como city Italy where deepika padukone married
आलिया, रणवीर और ऋषि कपूर - फोटो : file photo

कुछ दिन पहले ही ऋषि कपूर के दोस्त ने पोस्ट करके बताया था कि ऋषि अब कैंसर मुक्त है। वहीं रणधीर कपूर का भी बयान आया था। इस बयान में रणधीर ने कहा था कि ऋषि दो महीने बाद भारत वापस आ सकते हैं। ऐसे में आलिया और रणबीर के इटली जाने की खबरों के बाद से ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इन दोनों का इस तरह से जाना कही शादी की प्लानिंग का हिस्सा तो नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt are planning to go lake como city Italy where deepika padukone married
रणबीर और आलिया - फोटो : file photo

फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा है कि रणबीर और आलिया बीते कुछ समय से काफी बिजी हैं। यह दोनों छुट्टी पर लेक कोमो निकलने वाले हैं। वहां पर यह दोनों यूरोप की कई जगहों पर घूमेंगे। कुछ समय बाद वापस लौट आएंगे।  कुछ दिन पहले ऐसी खबरे आई थीं कि आलिया और रणबीर लिव इन में रहने वाले हैं। रणबीर फिलहाल अपने पैरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ रह रहे हैं। 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt are planning to go lake como city Italy where deepika padukone married
Ranbir and Alia - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर की मां नीतू ने ही रणबीर को आलिया के साथ शिफ्ट होने के लिए कहा था। नीतू ने रणबीर से कहा था कि वो आलिया के साथ शिफ्ट होने के लिए एक नया घर ढूंढ लें। पिछले कुछ समय से आलिया अपने और रणबीर के रिश्ते के बारे में खुलकर बात कर रही हैं। एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा था, 'रणबीर मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। मुझे उनके पास्ट से कोई फर्क नहीं पड़ता है। सबकी जिंदगी में एक पास्ट होता है और मैं थोड़ी ना कम हूं ।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed